411 REFERENCE · Wikipedia
अराणमुला नौका दौड़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Aranmula-boat race- Kerala-India-1.jpg 225px अरणमूल उत्तरथत्ती नौका स्पर्धा १९७२, केरल ४-६ जल-क्रीड़ा पाल्लियोदम (सर्पनौका)
अराणमुला नौका दौड़ भारत के दक्षिण-पश्चिमी राज्य केरल की सर्वप्राचीन नौका दौड़ है। इसका आयोजन ओणम पर्व के अवसर पर (लगभग अगस्त-सितंबर माह में) अराणमुला नामक स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण एवं अर्जुन को समर्पित एक मंदिर के निकट किया जाता है। स्पर्धा के दर्शकों द्वारा किये जाने वाले उच्चस्वरीय गान एवं कोलाहल से उत्साहवर्धन करते हुए नौकाएं जोड़ों में चलती हैं।द केरल कंपैनियन, केरल पर्यटन विभाग, पृष्ठ ४० १९७२ में उत्सव के कार्यक्रम में नौका-स्पर्धा को भी जोड़ा गया था। इस सर्पनौका-स्पर्धा को देखने हेतु हज़ारों की संख्या में दर्शक पम्पा नदी के तटों पर खड़े रहते हैं। वर्ष २००९ में इक्तालीस सर्प नौकाएं, जिन्हें चुण्डन वल्लम कहा जाता है, ने सप्र्धा में भाग लिया था। नौका-चालक श्वेत मुण्डू एवं पगड़ियां बांधे परंपरागत नौका गीत गाते हुए नौका चालन करते हैं। नौका के अग्र-सिरे पर बंधी सुनहरी झालर, पताकाएं एवं नौका के मध्य भाग में लगी सजी धजी छतरियाँ उसकी छटा को चार चाँद लगाती हैं।
अरणमूल मन्दिर
thumb|300px|right|अरणमूल पार्चुथसारती मंदिर
अरणमूल केरल राज्य की राजधानी से १२८ कि.मी दूर स्थित स्थान है। यह पम्पा नदी के तट पर स्थित है। यहां प्रसिद्ध अरणमूल मंदिर भगवान श्री पार्थसारथी (श्रीकृष्ण) को समर्पित है, जो यहां अपने प्रिय सखा अर्जुन के सारथी बने हुए दर्शाये गए हैं। इस मंदिर की अनुमानित आयु लगभग १७०० वर्ष है।
पाल्लियोदम (सर्प नौका)
अरणमूल की विशेष सर्प-नौका (चुण्डन वल्लम) को पाल्लियोदम कहते हैं। इन्हें भक्तगण यहां के पूज्य आराध्य भगवान पार्थसारथी के दिव्य वाहन के रूप में चलाते हैं। ये पाल्लियोदम पम्पा नदी के विभिन्न तटीय भागों के विभिन्न करों से आती हैं। प्रत्येक में सामान्यतः ४ चालक, गायक एवं सहायक होते हैं। नौका को स्वर्णिम झालरों एवं पताकाओं से सजाया जाता है। इनके मध्य में दो से तीन सजी-धजी छतरियाँ भी लगी रहती हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
वल्लमकल्ली २०१०जून 2020 InternetArchiveBot
अरणमूल
एक विदेशी पर्यटक का अनुभव, अरणमूल - २०१०जून 2020 InternetArchiveBot
श्रेणी:हिन्दू त्यौहार
श्रेणी:केरल की संस्कृति
श्रेणी:केरल की नौका दौड़