411 REFERENCE · Wikipedia
सिक्किम की वेशभूषा और पारंपरिक पोशाक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|चोग्याल ताशी नामग्याल की दो बेटियाँ सिक्किम के पारम्परिक वेश में
त्यौहारों, धार्मिक अनुष्ठानों, पारंपरिक नृत्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित कई अवसरों पर सिक्किम की महिलाएं और लड़कियां पारंपरिक सिक्किम पोशाक पहनती हैं। पारंपरिक सिक्किम पोशाक सदियों पुरानी संस्कृति को प्रदर्शित करती है। सिक्किम वेशभूषा और पारंपरिक पोशाक पहनने वाले मुख्य समुदाय लेपचा, भूटिया और नेपाली हैं।
लेपचा
पुरुषों के पोशाक
थाकरो : लेपचा समुदाय के पुरुष एक रंगीन चादर शरीर पर पहनते जिसे थाकरो कहते हैं।
येंटहाटसे: लेपचा समुदाय के पुरुष एक शर्ट पहनते है जिसे येंटहाटसे कहते हैं।
शम्बो: लेपचा समुदाय के पुरुष एक टोपी पहनते है जिसे शम्बो कहते हैं पहनते हैं।
महिला पोशाक
डम्बुन: लेपचा समुदाय की महिलाएं एक प्रकार की चादर जिसे साड़ी की शैली में पहना जाता है जिसे डम्बुन कहते हैं।
टागो: लेपचा समुदाय की महिलाएं एक प्रकार एक ढीला ब्लाउज का उपयोग करती है जिसे टागो कहते हैं।
न्युमरेक: लेपचा समुदाय की महिलाओं का एक बेल्ट जिसे न्युमरेक कहते हैं।
तारो: लेपचा समुदाय की महिलाओं की एक टोपी जिसे तारो कहते हैं।
आभूषण
लेपचा महिलाएं सुन्दर आभूषण भी पहनती हैं, जैसे कि नमचोक (कान की बाली), ल्याक (हार), ग्यार (कंगन) आदि।
भूटिया
पुरुष पोशाक
खो, ज्या, येंटहाटसे, केरा, शम्बो
भूटिया पुरुष पारंपरिक चोगा जिसे खो कहते हैं, एक कमर कोट जिसे ज्या कहते हैं, एक शर्ट जिसे येंटहाटसे कहते हैं, एक कपड़े की बेल्ट जिसे केरा कहते हैं, और एक टोपी जिसे शम्बो कहते हैं पहनते हैं।
महिला पोशाक
खो, हंजु, कुशेन, शम्बो, शबचा, पांगडेन
भूटिया समुदाय की महिलाओ का पारंपरिक चोगा जिसे खो कहते हैं, भूटिया समुदाय की महिलाओ का एक ढीला ब्लाउज जिसे हंजु कहते हैं, एक जैकेट जिसे कुशेन कहते हैं, एक टोपी जिसे शम्बो कहते हैं, जूते जिन्हें शबचा कहते हैं, और एक धारीदार एप्रन जिसे पांगडेन कहते हैं पहनती हैं। https://www.myhubble.money/blog/unveiling-the-beauty-and-significance-of-sikkim-traditional-dress-for-men-and-women Unveiling the Beauty and Significance of Sikkim Traditional Dress for Men and Women www.myhubble.money 2024-07-18
आभूषण
येंचो, खाओ, फिरु, दिउ, जोको
भूटिया महिलाएं सुन्दर आभूषण भी पहनती हैं, जैसे कि येंचो (कान की बाली), खाओ (हार), फिरु (मोती का आभूषण), दिउ (सोने का कंगन), और जोको (अंगूठी)।https://www.holidify.com/pages/sikkim-dresses-202.html 6 Traditional Sikkim Dresses 3 Types of Jewellery Worn by Tribes www.holidify.com 2024-07-18
नेपाली
पुरुष पोशाक
दौरा, शुर्वाल, आसकोट, पटुकी
नेपाली समुदाय के पुरुष एक शर्ट पहनते है जिसे दौरा कहते हैं, नेपाली समुदाय के पुरुष चुड़ीदार पायजामा पहनते है जिसे शुर्वाल कहते हैं, एक कमर कोट जिसे आसकोट कहते हैं, और एक बेल्ट जिसे पटुकी कहते हैं पहनते हैं।https://www.sikkimtravellers.com/product/sikkim-costumes-and-traditional-dress Sikkim Costumes and Traditional Dress: Embracing Culture through Attire www.sikkimtravellers.com 2024-07-18
महिला पोशाक
फरिया, चौबन्दी चोली, झारो चोली, हेम्ब्री, पचौरी
नेपाली समुदाय की महिलाएं एक रंगीन साड़ी पहनती है जिसे फरिया कहते हैं, एक चारों ओर से बांधी जाने वाली ढीली ब्लाउज जिसे चौबन्दी चोली कहते हैं, एक अन्य प्रकार की लोकप्रिय ब्लाउज जिसे झारो चोली कहते हैं, एक छपी हुई कपड़े का टुकड़ा जो शरीर के ऊपरी हिस्से को ढकता है जिसे हेम्ब्री कहते हैं, और एक रंगीन टुकड़ा जो नृत्य प्रदर्शन के दौरान सिर से कमर तक लटका रहता है जिसे पचौरी कहते हैं पहनती हैं।
आभूषण
शिरबन्दी, कांथा, नौ-गेरी, चारानीहारी, तिलहरी, बुलाकी, डुंगरी, टीका माला, चन्द्रहार, चेप्टी सुन, गदवारी, चूड़ा, कल्लू
नेपाली महिलाएं सुन्दर आभूषण भी पहनती हैं, जैसे कि शिरबन्दी (ताज), कांथा (हार), नौ-गेरी (मोती का हार), चारानीहारी (एक और प्रकार का हार), तिलहरी, बुलाकी, डुंगरी, टीका माला, चन्द्रहार, चेप्टी सुन, गदवारी, चूड़ा, और कल्लू।https://gangtokdistrict.nic.in/costume-and-ornaments/ COSTUME AND ORNAMENTS GANGTOK DISTRICT , GOVERNMENT OF SIKKIM India en-US 2024-07-18
+ परिधान और आभूषण समुदाय पुरुष पोशाक महिला पोशाक आभूषण लेपचा
थाकरो: एक रंगीन चादर
येंटहाटसे: एक शर्ट
शम्बो: एक टोपी
डम्बुन: एक प्रकार की चादर, साड़ी की शैली में पहनी जाती है
टागो: एक ढीला ब्लाउज
न्युमरेक: एक बेल्ट
तारो: एक टोपी
नमचोक: कान की बाली
ल्याक: हार
ग्यार: कंगन भूटिया
खो: पारंपरिक चोगा
ज्या: कमर कोट
येंटहाटसे: एक शर्ट
केरा: कपड़े की बेल्ट
शम्बो: एक टोपी
खो: पारंपरिक चोगा
हंजु: एक ढीला ब्लाउज
कुशेन: जैकेट
शम्बो: एक टोपी
शबचा: जूते
पांगडेन: धारीदार एप्रन
येंचो: कान की बाली
खाओ: हार
फिरु: मोती का आभूषण
दिउ: सोने का कंगन
जोको: अंगूठी नेपाली
दौरा: एक शर्ट
शुर्वाल: चुड़ीदार पायजामा
आसकोट: कमर कोट
पटुकी: एक बेल्ट
फरिया: एक रंगीन साड़ी
चौबन्दी चोली: चारों ओर से बांधी जाने वाली ढीली ब्लाउज
झारो चोली: एक अन्य प्रकार की लोकप्रिय ब्लाउज
हेम्ब्री: छपी हुई कपड़े का टुकड़ा जो शरीर के ऊपरी हिस्से को ढकता है
पचौरी: एक रंगीन टुकड़ा जो नृत्य प्रदर्शन के दौरान सिर से कमर तक लटका रहता है
शिरबन्दी: ताज
कांथा: हार
नौ-गेरी: मोती का हार
चारानीहारी: एक और प्रकार का हार
तिलहरी: आभूषण
बुलाकी: आभूषण
डुंगरी: आभूषण
टीका माला: आभूषण
चन्द्रहार: आभूषण
चेप्टी सुन: आभूषण
गदवारी: आभूषण
चूड़ा: आभूषण
कल्लू: आभूषण
इन्हें भी देखें
सिक्किम
आभूषण
पोशाक
सन्दर्भ
श्रेणी:नेपाली संस्कृति
श्रेणी:सिक्किम की संस्कृति