411 REFERENCE · Wikipedia
साड़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
अंगूठाकार|356x356पिक्सेल|साड़ी एक सबसे सुंदर पारंपरिक पोशाक है भारतीय। दैनिक दिनचर्या साड़ी में भारत के उत्तर से एक घरेलू भारतीय महिला, अच्छी तरह से बाँधी एवं पहनी हुई
thumb|200px|बाएँ
साड़ी भारतीय स्त्री का मुख्य परिधान है। यह शायद विश्व की सबसे लंबी और पुराने परिधानों में से गिना जाता है। यह लगभग 5 से 6 गज लम्बी बिना सिली हुए कपड़े का टुकड़ा होता है जो ब्लाउज़ या चोली और साया के ऊपर लपेटकर पहना जाता है।
thumb|कर्नाटक में महिलाओं ने कोडागु स्टाइल की साड़ी पहनी.
तरह-तरह की साड़ियाँ
thumb|300px|right
साड़ी पहनने के कई तरीके हैं जो भौगोलिक स्थिति और पारंपरिक मूल्यों और रुचियों पर निर्भर करता है। अलग-अलग शैली की साड़ियों में कांजीवरम साड़ी, बनारसी साड़ी, पटोला साड़ी और हकोबा मुख्य हैं। मध्य प्रदेश की चंदेरी, महेश्वरी, मधुबनी छपाई, असम की मूंगा रशम, उड़ीसा की बोमकई, राजस्थान की बंधेज, गुजरात की गठोडा, पटौला, बिहार की तसर, काथा, छत्तीसगढ़ी कोसा रशम, दिल्ली की रशमी साड़ियाँ, झारखंडी कोसा रशम, महाराष्ट्र की पैथानी, तमिलनाडु की कांजीवरम, बनारसी साड़ियाँ, उत्तर प्रदेश की तांची, जामदानी, जामवर एवं पश्चिम बंगाल की बालूछरी एवं कांथा टंगैल आदि प्रसिद्ध साड़ियाँ हैं।
thumb|साड़ी
उदभव और इतिहास
साड़ी का इतिहास –
1 – साड़ी का उल्लेख वासस् व अधिवासस् के रूप में वेदों में मिलता है। यजुर्वेद में साड़ी शब्द का सबसे पहले उल्लेख मिलता है। दुसरी तरफ ऋग्वेद की संहिता के अनुसार यज्ञ या हवन के समय स्त्री को साड़ी पहनने का विधान भी है।
2 – साड़ी विश्व की सबसे लंबी और पुराने परिधानों में एक है। इसकी लंबाई सभी परिधानों से अधिक है।
इन्हें भी देखें
लुंगी
कुर्ता
महिलाओं के अधोवस्त्र https://web.archive.org/web/20250128124554/https://miestilo.in/top-lingerie-manufacturer-in-delhi/ 28 जनवरी 2025
बाहरी कड़ियाँ
Sari साड़ी
बदली-बदली सी नजर आती है साड़ी
साड़ी पहनने के दिशा निर्देश
साड़ी कैसे पहनें (दक्षिण भारतीय शैली)
श्रेणी:परिधान
श्रेणी:भारतीय पोशाक
श्रेणी:वस्त्र
श्रेणी:स्त्रियों के वस्त्र