411 REFERENCE · Wikipedia
शैलजा कुमारी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शैलजा कुमारी KumariSelja.JPG 1962 9 24 y प्रभुवाला, हिसार सांसद, लोकसभा सिरसा 4 जून 2024 मई 2014 मीरा कुमार थावरचंद गहलोत भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री, भारत सरकार मई 2009 भारतीय हिन्दू धर्म प्रतिभा पाटिलप्रणब मुखर्जी 2004 - 2014 अंबाला सिरसा हरियाणा सांसद, राज्यसभा 1991 - 1998 2014 - 2020
शैलजा कुमारी (जन्म: 24 सितंबर 1962 गांव प्रभुवाला जिला हिसार) एक कद्दावर भारतीय राजनीतिज्ञ तथा भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में आवास, शहरी ग़रीबी उन्मूलन एवं पर्यटन मंत्रालय में मंत्री थीं। Meet the Ministers - Cabinet Minister http://socialjustice.nic.in/cabinetminister.php 23 जून 2016 https://web.archive.org/web/20160605181538/http://socialjustice.nic.in/cabinetminister.php 5 जून 2016 dead
वे भारत के पंद्रहवीं लोकसभा की सदस्या एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कद्दावर नेत्री है। संप्रग सरकार के केन्द्रीय मंत्रीमंडल में वे आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थीं।
शिक्षा
वे प्रमुख दलित नेता श्री चौधरी दलबीर सिंह की सुपुत्री हैं। उनकी मुख्य शिक्षा-दीक्षा नयी दिल्ली के जीसस ऐंड मेरी स्कूल में हुई। ततपश्चात उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से एम फिल (दर्शनशास्त्र में परास्नातक) की उपाधि प्राप्त की।
राजनैतिक जीवन
उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत 1990 में महिला कांग्रेस की अध्यक्षा बनने से की। वे दसवीं लोकसभा के चुनाव में हरियाणा के सिरसा लोकसभा क्षेत्र से चुनी गयीं। नरसिंह राव की सरकार में वे शिक्षा एवं संस्कृति मामलों की राज्यमंत्री बनीं। 1996 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के काफी खराब प्रदर्शन के बावजूद शैलजा कुमारी फिर से चुनी गयी।
2004 के आम चुनावों में उन्होंने अंबाला लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और बाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री बनीं।
बाहरी कड़ियाँ
भारतीय संसद के आधिकारिक जालस्थल पर शैलजा कुमारी का जीवन परिचय
श्रेणी:भारत सरकार के मंत्री
श्रेणी:हरियाणा के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:भारतीय राजनीति
श्रेणी:लोक सभा सदस्य
श्रेणी:1962 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:राज्यसभा सदस्य