411 REFERENCE · Wikipedia
अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा भौतिकी दिवस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा भौतिकी दिवस international Marie Curie 1903.jpg Marie Sklodowska-Curie, whose birthday is commemorated on this day Medical physicists worldwide 7 November same day each year annual 2013 World Radiography Day, Marie Curie
अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा भौतिकी दिवस (International Day of Medical Physics – IDMP) हर वर्ष 7 नवंबर को मनाया जाता है। चिकित्सा भौतिकी दिवस का उद्देश्य विकिरण द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत भौतिकी वैज्ञानिकों की भूमिका को रेखांकित करना और स्वास्थ्य सेवा, रोग निदान, उपचार तथा रोगी सुरक्षा में चिकित्सीय भौतिकी के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
यह तिथि प्रसिद्ध वैज्ञानिक मेरी क्यूरी {मेरी स्क्लोडोव्स्का-क्यूरी } (1867–1934) के जन्मदिन की स्मृति में चुनी गई है। उन्होंने रेडियोधर्मिता पर अपने अग्रणी शोध से आधुनिक चिकित्सीय भौतिकी और विकिरण विज्ञान की नींव रखी।https://doi.org/10.1163/1570-6664_iyb_sim_org_38970 International Organization for Medical Physics (IOMP) International Year Book and Statesmen's Who's Who 2025-11-07
इतिहास
इस दिवस को पहली बार '''2013''' में मनाया गया था, जब अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा भौतिकी संगठन (International Organization for Medical Physics – IOMP) ने इसकी घोषणा की। https://www.thehansindia.com/life-style/history-of-international-day-of-medical-physics-835641 History of International Day of Medical Physics Adke Arti 2023-11-07 www.thehansindia.com en 2025-11-07
हर वर्ष IOMP इस दिवस के लिए एक विशेष विषय (थीम) घोषित करता है, जो स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्सा भौतिकी वैज्ञानिकों के योगदान के विभिन्न पहलुओं जैसे कि विकिरण उपचार, चिकित्सीय इमेजिंग, विकिरण सुरक्षा तथा चिकित्सा प्रौद्योगिकी में नवाचार को रेखांकित करता है।
उद्देश्य
अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा भौतिकी दिवस (IDMP) के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं: Celebrating the International Day of Medical Physics https://physicsworld.com/a/celebrating-the-international-day-of-medical-physics/ Physics World 7 November 2017 7 November 2025 en
आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्सीय भौतिकी वैज्ञानिकों की भूमिका के प्रति समझ को बढ़ावा देना।
चिकित्सीय इमेजिंग और उपचार में विकिरण सुरक्षा तथा गुणवत्ता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना।
युवाओं और नवोदित वैज्ञानिकों को चिकित्सीय भौतिकी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
चिकित्सा भौतिकी और इससे संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत पेशेवरों, संस्थानों और संगठनों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करना।
महत्व
चिकित्सा भौतिकी वैज्ञानिक, चिकित्सा में विकिरण और उन्नत प्रौद्योगिकी के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका कार्य निम्नलिखित क्षेत्रों में होता है:
विकिरण उपचार | रेडियोथैरेपी में सटीक खुराक (डोज़) की आपूर्ति सुनिश्चित करना।
नैदानिक रेडियोलॉजी और नाभिकीय चिकित्सा में इमेज की गुणवत्ता, रोगी, चिकित्सकीय पेशेवरों के साथ साथ जन सुरक्षा सुनिश्चित करना।
नई इमेजिंग और उपचार तकनीकों का विकास करना।
स्वास्थ्य सेवा में अनुसंधान, शिक्षा तथा गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों को समर्थन करना ।
अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा भौतिकी दिवस (IDMP) उन वैज्ञानिकों के योगदान को मान्यता देने का एक मंच है, जिन्होंने रोगियों के उपचार परिणामों में सुधार और वैश्विक स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
See also
Medical physics
International Organization for Medical Physics
Marie Curie
World Radiography Day
References
External links
Official IOMP IDMP website
Category:Health awareness days
Category:November observances
Category:Medical physics
Category:Recurring events established in 2013