411 REFERENCE · Wikipedia
वटापूर ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वटापूर (वोटापूर) ज़िलाوټه پور ولسوالۍ / Watapur District Watapur district-2012.jpg वटापूर ? २४,३०० २००६ ? गाँव ६० (लगभग) पश्तो, त्रेगामी
वटापूर ज़िला या वोटापूर ज़िला (Watapur District, وټه پور ولسوالۍ) अफ़ग़ानिस्तान के कुनर प्रान्त के मध्य भाग में स्थित एक ज़िला है। इसका क्षेत्र कभी असदाबाद ज़िले का भाग हुआ करता था।http://www.kohistani.com/afghanistan/provinces/Konar/ https://web.archive.org/web/20121119124502/http://www.kohistani.com/afghanistan/provinces/Konar/ 19 नवंबर 2012 , Kohistani Network
भूगोल
इसमें लगभग ६० बड़े-छोटे गाँव हैं जो प्रान्त की घाटियों और पहाड़ी क्षेत्रों में बिखरे हुए हैं। यहाँ सड़क-व्यवस्था अविकसित है और प्रान्तीय राजधानी असदाबाद से उन तक पहुँचने में कभी-कभी एक पूरा दिन लग जाता है। ज़िला पूर्व-पश्चिम चलने वाली पेच नदी और उत्तर-दक्षिण त्रेगामी नदी द्वारा विभाजित है। वतापुर गाँव ज़िले की राजधानी है और इन दोनो नदियों के संगम-स्थल के पास बसा हुआ है। त्रेगामी घाटी उत्तर में तंग और पहाड़ी है लेकिन दक्षिण में चौड़ी है और वहाँ कृषि चलती है।
लोग व भाषा
ज़िले के अधिकतर लोग पश्तून हैं और पश्तो बोलते हैं, लेकिन उत्तरी भाग में नूरिस्तानी लोगों के तीन गाँव हैं जो त्रेगामी भाषा बोलते हैं। वटापूर गाँव में कभी वटापूरी भाषा बोली जाती थी जो हिन्द-आर्य भाषा-परिवार की दार्दी शाखा की भाषा थी, लेकिन अब यह विलुप्त हो चुकी है। इसकी एक उपभाषा ज़िले के दक्षिण-पश्चिमी भाग में क़तर कला (कटारक़लाई) नामक गाँव में सम्भवत: अब भी बोली जाती है हालांकि इसके भी विलुप्त होने का सन्देह है।Decoding the New Taliban: Insights from the Afghan Field, Antonio Giustozzi, pp. 233, Columbia University Press, 2009, ISBN 9780231800051Wotapuri-Katarqalai https://web.archive.org/web/20071011095903/http://www.ethnologue.org/show_language.asp?code=wsv 11 अक्तूबर 2007 , from Ethnologue: Languages of the World, fifteenth edition. SIL International.
चुनी तस्वीरें
इन्हें भी देखें
कुनर प्रान्त
नूरिस्तानी लोग
वोटापूरी-कटारक़लाई भाषा
सन्दर्भ
2
श्रेणी:कुनर प्रान्त