Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिजरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

left हिजरी या इस्लामी पंचांग को (अरबी: التقويم الهجري; अत-तक्वीम-हिज़री; फारसी: تقویم هجری قمری ‎'तकवीम-ए-हिज़री-ये-क़मरी) जिसे हिजरी कालदर्शक भी कहते हैं, एक चंद्र कालदर्शक है, जो न सिर्फ मुस्लिम देशों में प्रयोग होता है बल्कि इसे पूरे विश्व के मुस्लिम भी इस्लामिक धार्मिक पर्वों को मनाने का सही समय जानने के लिए प्रयोग करते हैं। यह चंद्र-कालदर्शक है, जिसमें वर्ष में बारह मास, एवं 354 या 355 दिवस होते हैं। क्योंकि यह सौर कालदर्शक से 11 दिवस छोटा है इसलिए इस्लामी धार्मिक तिथियाँ, जो कि इस कालदर्शक के अनुसार स्थिर तिथियों पर होतीं हैं, परंतु हर वर्ष पिछले सौर कालदर्शक से 11 दिन पीछे हो जाती हैं। इसे हिज्रा या हिज्री भी कहते हैं, क्योंकि इसका पहला वर्ष वह वर्ष है जिसमें कि हज़रत मुहम्मद स. अ. की मक्का शहर से मदीना की ओर हिज्ऱत (प्रवास) हुई थी। हर वर्ष के साथ वर्ष संख्या के बाद में H जो हिज्र को संदर्भित करता है या AH (लैटिनः अन्नो हेजिरी (हिज्र के वर्ष में) लगाया जाता है। Watt, W. Montgomery P.J. Bearman, Th. Bianquis, C.E. Bosworth, E. van Donzel and W.P. Heinrichs Online Hidjra Brill Academic Publishers ISSN 1573-3912हिज्र से पहले के कुछ वर्ष (BH) का प्रयोग इस्लामिक इतिहास से संबंधित घटनाओं के संदर्भ मे किया जाता है, जैसे हज़रत मुहम्मद साहब का जन्म लिए 53 BH। वर्तमान हिज्री़ वर्ष है 1444 AH. इतिहास इस्लाम पूर्व कालदर्शक अरब की सन्स्कृती परंपरा के अनुसार, इथियोपिया के "अक़्सूम साम्राज्य" का यमन का गवर्नर "अब्रहा" जो के क्रैस्तव धर्म से था उस ने ई ५७० में मक्के पर चढाई की और काबा गृह को ढाना चाहा। इस काम के लिये वह अपने सैन्य के कई हाथी लेकर आया। लैकिन नाकाम हो गया और सब के सब मारे गए। इस वर्ष को अरबी लोग "आम अल फ़ील" (हाथियों का वर्ष) कह्ते हैं। इस अरबों के विजह को हर्शोल्लास के साथ मनाते थे, और इस साल के आधार पर अरब नया केलंडर बनालिये, जिस की शुरूआत "आम अल फ़ील" साल से होती है। इस मामले का ज़िक्र कुर'आन में से सूरा "अल-फ़ील" में है। महीने इस्लामी महीने या मास नाम हैं:B. van Dalen R.S. Humphreys; A.K.S Lambton, et al. P.J. Bearman, Th. Bianquis, C.E. Bosworth, E. van Donzel and W.P. Heinrichs Online Tarikh Brill Academic Publishers ISSN 1573-3912 मुहरम محرّم (पूर्ण नाम: मुहरम उल-हराम) सफ़र صفر (पूर्ण नाम: सफर उल-मुज़फ्फर) रबी अल-अव्वल (रबी उणन्नुर्) - मीलाद उन-नबी - ईद ए मीलाद - ربيع الأول रबी अल-थानी (या रबी अल-थानी, रबी अल-आखिर) (Rabī' II) ربيع الآخر أو ربيع الثاني जमाद अल-अव्वल या जमादि उल अव्वल (जुमादा I) جمادى الاولى जमाद अल-थानी या जमादि उल थानी या जमादि उल आखिर (या जुमादा अल-आखीर) (जुमादा II) جمادى الآخر أو جمادى الثاني रज्जब या रजब رجب (पूर्ण नाम: रज्जब अल-मुरज्जब) शआबान شعبان (पूर्ण नाम: शाअबान अल-मुआज़म) या साधारण नाम शाबान रमजा़न या रमदान رمضان (पूर्ण नाम: रमदान अल-मुबारक) शव्वाल شوّال (पूर्ण नाम: शव्वाल उल-मुकरर्म) ज़ु अल-क़ादा या ज़ुल क़ादा - ذو القعدة ज़ु अल-हज्जा या ज़ुल हज्जा - ذو الحجة इन सभी महीनों में, रमजान का महीना, सबसे आदरणीय माना जाता है। मुस्लिम लोगों को इस महीने में पूर्ण सादगी से रहना होता है दिन के समय। ओर सबसे अफ्ज्ल रबी अल-अव्वल क महीना माना जाता है। इस्मे प्यारे नबी सल्ल्ल््लाहु अल््य्ही व्स्ल्ल्म की पैदाइष हुई। सप्ताह के दिवस इस्लामी सप्ताह, यहूदी सप्ताह के समान ही होता है, जो कि मध्य युगीय ईसाई सप्ताह समान होता है। इसका प्रथम दिवस भी रविवार के दिन ही होता है। इस्लामी एवं यहूदी दिवस सूर्यास्त के समय आरंभ होते हैं, जबकि ईसाई एवं ग्रहीय दिवस अर्धरात्रि में आरम्भ होते हैं।Trawicky (2000) p. 232 मुस्लिम साप्ताहिक नमाज़ हेतु मस्जिदों में छठे दिवस की दोपहर को एकत्रित होते हैं, जो कि ईसाई एवं ग्रहीय शुक्रवास को होता है। ("यौम जो संस्कृत मूल "याम" से निकला है,يوم" अर्थात दिवस) अरबी नाम हिन्दी नाम उर्दू नाम फारसी नाम फारसी में यौम अल-अहद يوم الأحد रविवार इतवार اتوار एक-शनबेह ایک شنبہ यौम अल-इथनायन يوم الإثنين सोमवार पीर پير दो-शनबेह دوشنبه यौम अथ-थुलाथा' يوم الثُّلَاثاء मंगलवार मंगल منگل सेह-शनबेह سه شنبه यौम अल-अरबिया يوم الأَرْبِعاء बुद्धवार बुद्ध بدھ चाहर-शनबेह چهارشنبه यौम अल-खमीस يوم الخَمِيس बृहस्पतिवार जुम्महरत جمعرات पन्ज-शनबेह پنجشنبه यौम अल-जुमुआ`a يوم الجُمُعَة शुक्रवार जुम्मा جمعہ जोमएह, या अदिनेह جمعه या آدينه यौम अस-सब्त يوم السَّبْت शनिवार हफ्ता ہفتہ शनबेह شنبه वर्षों की सँख्या 14 सारणीकृत इस्लामी कालदर्शक मुख्य तिथियाँ इस्लामी कालदर्शक की कुछ महत्वपूर्ण तिथियाँ हैं: 1 मुहरम (इस्लामी नया वर्ष) 10 मुहरम (आशूरा) मूसा बनी इस्राईल को लेकर फ़िरौन से छुटकारा पाकर "रेड सी" पार करते हैं। और भी; हुसैन इब्न अली और उन के साथी कर्बला के युद्ध में शहीद होते हैं। 12 रबीउल अव्वल -- मीलाद ए नबी 17 रबीउल अव्वल -- शिया समूह "इस्ना अशरी" इस दिन ईद ए मीलाद मनाते हैं। 13 रजब -- अली इब्ने अबी तालिब का जन्म दिन 27 रजब -- इस्रा और मेराज (शब-ए-मेराज) 22 रजब -- मुस्लिम के थोडे समूहों मे "कुंडों की नियाज़", "सफ़्रे के फ़ातिहा" के नाम पर मन्नतें और उन्के पूरे होने पर फ़ातिहा ख्वानी करते हैं। और यह फ़ातिहा ख्वानी हज़रत इमाम जाफ़र-ए-सादिक़ के नाम से जुडी है। 1 रमज़ान -- उपवास रखने की शुरूआत का पहला दिवस 21 रमज़ान -- अली इब्न अबी तालिब के देहांत का दिन। 27 रमज़ान -- क़ुर'आन के अवतरण का दिन। और शब-ए-क़द्र या लैलतुल क़द्र 1 शव्वाल -- ईद उल फ़ितर या ईद उल-फ़ित्र या ईद उल-फ़ित्र या ईदुल फ़ितर या ईदुल फ़ित्र 8-10 ज़ुल-हज्जा -- मक्का तीर्थ यात्रा या हज 10 ज़ुल हज्जा -- ईद-उल-अज़हा या ईद उल-अधा या ईदुल अधा या बक़र ईद या बक्रीद वर्तमान सम्बन्ध ग्रेगोरियन सूर्यमान केलंडर और ईस्लामी या अन्य चंद्रमान केलंडर के बीच ११ दिनों का व्यत्यास होता है। इस प्रकार अगर हिसाब लगायें तो नीचे बताई गयी सूची का व्याव्यास नज़र आता है। हर 33 या 34 इस्लामी साल 32 या 33 ग्रेगोरियन साल एक बार एक ही तरह देखने को मिलते हैं।: इस्लामी साल, ग्रेगोरियन साल के अन्दरइस्लामी ग्रेगो व्यत्यास1060 1650 5901093 1682 5891127 1715 5881161 1748 5871194 1780 5861228 1813 5851261 1845 5841295 1878 5831329 1911 5821362 1943 5811396 1976 5801429 2008 5791463 2041 5781496 2073 5771530 2106 5761564 2139 575 प्रयोग इन्हें भी देखें हिजरी वर्ष सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Papers about Crescents, Prayer Times, Qiblah, Hijric Calendar, ...etc. The Umm al-Qura Calendar of Saudi Arabia Islamic Calendar/Hijri Calendar for Makkah Mahdavia Calendar for North America Correspondence between Hebrew and Islamic calendars, months and holidays (pdf) Khalid Chraibi : 1st muharram : Lunar or islamic calendar ? Remotely hosted Gregorian-Hijri calendar Islamic Months - Significance and Blessed Months Predicting the First Visibility of the Lunar Crescent Moon sighting Hijri Calendar तिथि परिवर्तक Gregorian-Hijri Dates Converter (and vice-versa) Islamic-Western Calendar Converter (Based on the Arithmetical or Tabular Calendar) al-Islam.com date converter श्रेणी:इस्लाम श्रेणी:इस्लामी कैलंडर श्रेणी:कैलंडर