Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|भारत का राष्ट्रीय स्तर का संस्थागत इलेक्ट्रॉनिक तथा पारदर्शी हाजिर व्यापार मंच है। https://web.archive.org/web/20160829040930/https://commons.wikimedia.org/wiki/File:National_spot_exchange.jpg नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) भारत का राष्ट्रीय स्तर का संस्थागत इलेक्ट्रॉनिक तथा पारदर्शी हाजिर व्यापार मंच है। यह कृषि उपज के लिए मार्केटिंग क्षमता में सुधार के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने के लिए प्रयासरत है। यह कृषि उत्पादों के लिए जोखिम मुक्त एवं परेशानी मुक्त खरीद और बिक्री की सुविधाएं प्रदान करने वाला एक अत्याधुनिक संगठित और संरचित बाजार है। एनएसईएल किसानों, ट्रेडरों, प्रोसेसरों, निर्यातकों, आयातकों, आर्बीट्रेजरों, निवेशकों तथा सामान्य जनता की कृषि विपणन, भंडारण, गोदाम रसीद वित्तपोषण आदि से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए अनुकूलित समाधान प्रदान करता है। गठन नेशनल स्पॉट एक्सचेंज ने अपने लाईव ऑपरेशंस की शुरुआत 15 अक्टूबर 2008 को की थी। वर्तमान में एनएसईएल 24 कमोडिटीज के लिए डिलीवरी आधारित हाजिर व्यापार की सुविधा प्रदान करता हुआ 11 राज्यों में संचालित है। नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लि. का प्रवर्तन निम्नलिखित संस्थाओं द्वारा किया गया हैः फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज इंडिया लि. (एफटीआईएल) - फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज इंडिया लि. विश्व की उन कुछ कंपनियों में से है जो एक्सचेंजों को समग्र सोल्यूशन लाइब्रेरी तथा वित्तीय बाजार को टेक्नोलॉजी सोल्यूशन उपलब्ध करवाती है तथा स्टॉक ब्रोकिंग टर्मिनलों के विस्तार की सुविधा देती है। नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लि. (नाफेड) - नाफेड एक अग्रणी सरकारी एजेंसी है, जो खाद्य संग्रहण, वितरण तथा भंडारण का कार्य करती है। उद्देश्य नेशनल स्पॉट एक्सचेंज का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों द्वारा चुकाई जाने वाले कीमतों को बिना बढा़ए कृषि विपणन प्रक्रिया में संरचनात्मक सुधार कर किसानों की आवक को बढा़ना है। यह मध्यस्थता की लागत को कम करके और पूरे देश में आगमन केन्द्रों और खपत केन्द्रों के बीच एक इलेक्ट्रॉनिक संबंध स्थापित करने के जरिए संभव है। नेशनल स्पॉट एक्सचेंज पर व्यापार सहभागियों को ऋण जोखिम और काउंटर पार्टी चूकों से मुक्ति प्रदान करता है क्योंकि सभी व्यापारियों को एक्सचेंज द्वारा गारंटी प्राप्त रहती है। स्पॉट एक्सचेंज बाजार तक पहुंचने के लिए इलेक्ट्रॉनिक एवं दूरस्थ सुविधा के साथ तथा गुणवत्ता और मात्रा निर्धारित कमोडिटीज में व्यापार के लिए एक संगठित और केंद्रीकृत व्यापारिक वातावरण प्रदान करने के सिद्धांत पर आधारित है। बाहरी कड़ियाँ नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड का जालघर इ [htt]p://www.nationalspotexchange.com/eseries.htm?m=1 NSEL zeroes in on five states for spot trading . Business Standard, June 08, 2008 NSEL signs MOUs with states. The Financial Express, June 04, 2008 February date for spot trade in farm crops, The Telegraph, Jan 16, 2007 Spot exchange centres to be set up in Kerala, BusinessLine, Nov 29, 2006 MCX to roll out spot exchange in January, BusinessLine, Nov 24, 2006 National Spot Exchange website श्रेणी:भारतीय कृषि श्रेणी:भारतीय वस्तु विनिमय