Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बांटू भाषा परिवार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|अफ़्रीका के भाषा परिवार - बांटू भाषाओँ का क्षेत्र नारंगी रंग में है बांटू भाषाएँ (Bantu languages) नाइजर-कांगो भाषा परिवार की एक उपशाखा है जिसमें अफ़्रीका के महाद्वीप के दक्षिणी भाग में बोले जाने वाली लगभग २५० भाषाएँ हैं।Derek Nurse, 2006, "Bantu Languages", in the Encyclopedia of Language and Linguistics यह सारी कैमरुन देश के पूर्व और दक्षिण में बोली जाती हैं। इस भाषा परिवार में स्वाहिली भाषा भी आती है जो आठ राष्ट्रों में ८ करोड़ से ज़्यादा लोग बोलते हैं। इस परिवार की अन्य भाषाओँ में शोना भाषा (१.४ करोड़ मातृभाषी), ज़ूलू भाषा (१ करोड़) और कोसा भाषा भी शामिल हैं।Derived from Ethnologue: Statistical Summaries: by Language Size https://web.archive.org/web/20130202224556/http://www.ethnologue.com/ethno_docs/distribution.asp?by=size 2 फ़रवरी 2013 माना जाता है कि आज से २५००-३००० वर्ष पूर्व नाइजीरिया या कैमरून के इलाक़े में आदिम-बांटू भाषा बोली जाती थी। इसे बोलने वाले हज़ारों सालों में उप-सहारा अफ़्रीका में फैलकर बस गए और आदिम-बांटू की बहुत सी संतान भाषाएँ ही अब परिवार की भिन्न-भिन्न सदस्य हैं। इन्हें भी देखें न्गूनी भाषाएँ स्वाहिली भाषा नाइजर-कांगो भाषा परिवार सन्दर्भ श्रेणी:बांटू भाषाएँ श्रेणी:भाषा-परिवार श्रेणी:विश्व की भाषाएँ श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना