Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लोकसभा उपाध्यक्ष

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2023 लोकसभा भारत की संसद का निम्न सदन है। अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष लोकसभा का कार्य निर्वाहन करता है। लोकसभा के उपाध्यक्ष को विपक्ष से चुने जाने की परंपरा है। लोकसभा के सदस्य अपने में से किसी एक का उपाध्यक्ष के रूप में चुनाव करते हैं। यदि संबंधित सदस्य का लोकसभा की सदस्यता खत्म हो जाती है तो उसका अध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद भी खत्म हो जाता है। उपाध्यक्ष अपना त्याग पत्र अध्यक्ष को संबोधित करता है। लोकसभा के उपस्थित सदस्यों के बहुमत से संमत किये हुए प्रस्ताव के अनुसार अध्यक्ष या उपाध्यक्ष को पदच्युत (पद से निकाला जाना) किया जा सकता है। वर्तमान में लोकसभा के उपाध्यक्ष का पद रिक्त है, क्योंकि निवर्तमान उपाध्यक्ष एम.थंबीदुरई का कार्यकाल 16वीं लोकसभा के भंग होने से (25.05.2019 को) पूर्ण हो गया प्रमुख कार्य और अधिकार लोकसभा उपाध्यक्ष बजट समिति का अध्यक्ष होता है। लोकसभा सचिवालय के खर्च हेतु वित्त मंत्रालय को सिफारिश भेजता है। लोक सभा उपाध्यक्ष की सूची 1- एम.अनंतशायनम-30/05/1952-07/03/1956 2-सरदार हुकुम सिंह-20/05/1956-31/03/1962 3-एस.वी.कृष्णमूर्ति राव-23/04/1962-03/03/1968 4-आर.के.खानडीलकर-28-03-1967-01/11/1969 5-जी.जी.स्वेल-09/02/1970-18/01/1977 6-गौडे मुरारि-01/04/1977-22/08/1979 7-जी.लक्ष्मणन-01/02/1980-31/12/1984 8-एम.थंबीदुरई-22/01/1985-27/11/1989 9-शिवराज पाटिल-19/03/1990-13/03/1991 10-एम मल्लिकारजुनैय्या-13/08/1991-10/05/1996 11-सूरजभान-12/07/1996-04/12/1997 12-पी.एम.सईद-17/12/1998-06/02/2004 13-चरणजीत सिंह अटवाल-09/06/2004-15/05/2009 14-करिया मुण्डा-08/06/2009-16/05/2014 जनता पार्टी ने शुरू की थी परंपरा वैसे परंपरा के मुताबिक तो लोकसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्षी दल को दिया जाता है, लेकिन यह परंपरा बीच-बीच में भंग होती रही है. इस परंपरा की शुरुआत ११ लोकसभा से हुई थी. सन्दर्भ भारत का लोकसभा का वर्तमान उपाध्यक्ष का पद रिक्त है ।