411 REFERENCE · Wikipedia
स्टीफन शूस्टर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2015
कड़ियों का गलत प्रयोग सितंबर 2015
thumb|"पुणे में स्टीफन शूस्टर (2012)"
स्टीफन शूस्टर ने हम्बोल्ट विश्वविद्यालय, बर्लिन, जर्मनी से जैव भौतिकी (बायो फिजिक्स) का अध्ययन किया और विश्वविद्यालय के ही सैद्धांतिक जैव भौतिकी विभाग (थ्योरेटिकल बायो फिजिक्स डिपार्टमेंट) के प्रो. रेनहार्ट हेनरिच के निर्देशन में "थ्योरेटिकल स्टडीज ऑन द इंटररिलेशन बिटवीन टाइम हायरार्की इन एन्ज़ीमाटिक रिएक्शन सिस्टम्स एंड ऑप्टिमाइजेशन प्रिंसिपल्स" विषय पर अपनी पी. एच. डी. पूरी कीI
वर्ष 2003 में उन्होंने फ्रेडरिक शिलर विश्वविद्यालय, जेना, जर्मनी के बायोइंफोर्मेटिक्स विभाग में प्रोफ़ेसर के रूप में अपना कार्यारम्भ कियाI
स्टीफन शूस्टर जेना सेंटर फॉर बायोइंफोर्मेटिक्स के प्रवक्ताओं में से एक हैंI वे विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं, जिनमें से अधिकांश अनुसंधान प्रस्ताव जर्मन शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्रालय (बीएमबीएफ) द्वारा प्रायोजित हैंI इन परियोजनाओं में वर्चुवल लीवर नेटवर्क और जेरेन्टोसिस (उम्र वृद्धि से संबंधित) के सिस्टम्स बायोलॉजी का अध्ययन शामिल हैI
स्टीफन शूस्टर वर्तमान में "बायोसिस्टम्स" जर्नल के संपादक हैंI
उनके छोटे भाई रॉबर्ट शूस्टर एक मंच निर्देशक हैंI
स्टीफन शूस्टर वर्तमान में निम्नलिखित विषयों पर अनुसंधान में संलग्न हैं
सिस्टम्स बायोलॉजी
एलीमेंट्री मोड्स (मेटाबोलिक पाथवे एनालिसिस)
इवोल्यूशनरीसितंबर 2021 InternetArchiveBot गेम थ्योरी
मेटाबोलिक कंट्रोल एनालिसिस
बायोलॉजिकल ओसिलेशन्स
स्टीफन शूस्टर ने एलीमेंट्री मोड एनालिसिस के विकास में अहम योगदान दिया हैI