411 REFERENCE · Wikipedia
एनिमी (2021 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एनिमी 2021 की तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है।Vishal, Arya's film with Anand Shankar is titled Enemy https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/tamil/movies/news/vishal-aryas-film-with-anand-shankar-is-titled-enemy/articleshow/79409437.cms 10 फ़रवरी 2021 द टाइम्स ऑफ़ इंडिया 25 नवंबर 2020 इसे आनंद शंकर द्वारा निर्देशित किया गया है। यह मिनी स्टूडियो के बैनर तले विनोद कुमार द्वारा निर्मित है। फिल्म में विशाल, आर्य, मृणालिनी रवि और ममता मोहनदास मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबकि प्रकाश राज, थम्बी रमैया और करुणाकरण सहायक भूमिकाएँ निभाते हैं। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली समीक्षा मिली।Ranjani Krishnakumar https://www.filmcompanion.in/reviews/tamil-review/enemy-review-arya-vishal-action-film-is-formulaic-rudimentary-predictable-and-pretty-fun/ Enemy Movie Review: This Vishal-Arya Action-Film Is Formulaic, Rudimentary, Predictable And Pretty Funt 10 नवंबर 20212021-11-05 Enemy movie review: Vishal and Arya keep locking horns in this trite action drama, but we don't care why-Entertainment News , Firstpost https://www.firstpost.com/entertainment/enemy-movie-review-vishal-and-arya-keep-locking-horns-in-this-trite-action-drama-but-we-dont-care-why-10112561.html 2021-11-24 फर्स्टपोस्ट en
कहानी
1996: ऊटी में, चोज़ान रामलिंगम (विशाल) और राजीव परिराजन (आर्य) दो दोस्त हैं। इन्हें पूर्व-सीबीआई अधिकारी और राजीव के पिता परिराजन (प्रकाश राज) ने प्रशिक्षित किया है। वह उन्हें पुलिस बल में शामिल होने लायक बनाते हैं। हालाँकि, उन्होंने दोनों को समान प्रशिक्षण दिया होता है लेकिन चोज़ान राजीव से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने लगता है। इससे राजीव को चोज़ान से ईर्ष्या होने लगती है। एक दिन, चोज़ान और राजीव शतरंज खेल रहे होते हैं जिसमें राजीव जीत जाता है।
थोड़ी देर बाद वह देखते हैं कि परीराजन फर्श पर मृत पड़े हैं। लड़कों को पुलिस स्टेशन ले जाया जाता है। फिर चोज़ान के पिता रामलिंगम उसके अपने साथ ले जाते हैं।
2021: चोज़ान सिंगापुर में रामलिंगम द्वारा संचालित एक किराने की दूकान का मालिक बन गया है। हालाँकि, वह तमिल समुदाय की मदद करने के लिए गुप्त रूप से छोटे अपराधों को विफल करता रहता है। एक दिन, उसके स्टोर के पास एक गैस कंपनी में अचानक विस्फोट हो जाता है। इसमें 11 तमिल लोगों की मौत हो जाती और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
13534828 एनिमी
श्रेणी:2021 की फ़िल्में
श्रेणी:तमिल फ़िल्में