411 REFERENCE · Wikipedia
सिनेकडकी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सिनेकडकी (Synecdoche) भाषा-प्रयोग में एक विशेष प्रकार का मेटोनमी अलंकार (किसी चीज़ को किसी अन्य चीज़ के नाम से बुलाना) होता है जिसमें किसी वस्तु के एक भाग या अंग के नाम को पूरी वस्तु के लिए प्रयोग किया जाता है। मसलन अगर किसी गाने में अपनी प्रेमिका की प्रतीक्षा कर रहा प्रेमी कहे कि 'तरसती निगाहें इंतज़ार कर रहीं हैं' तो यह सिनेकडकी है। वास्तव में पूरा व्यक्ति (प्रेमी) ही तरस रहा है लेकिन क्योंकि वह प्रेमिका के आने की सूचना अपनी आँखों से पाएगा इसलिए केवल उन्हें 'तरसती निगाहें' कहता है। इसी तरह अगर किसी को अपने घर में चार लोगों के लिए कमाना हो तो वह कह सकता है कि उसे 'चार पेट' पालने हैं। एक और उदाहरण किसी कमरे में खिड़की खुलवाने के लिए 'शीशा खोल दो' कहना है, हालांकि खिड़की के खोले जाने वाले भाग में शीशे के साथ-साथ अक्सर लोहा या लकड़ी भी लगी होती है।http://www.merriam-webster.com/dictionary/Synecdoche Synecdoche - Definition from the Merriam-Webster Online Dictionary 31 जनवरी 2013 https://web.archive.org/web/20121110003126/http://www.merriam-webster.com/dictionary/synecdoche 10 नवंबर 2012 live
इन्हें भी देखें
मेटोनमी
अलंकार (साहित्य)
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अलंकार