Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुमिता सान्याल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सुमिता सान्याल मंजुला सान्याल 1945 10 09 yes दार्जीलिंग, भारत अभिनेत्री १९६३ से अब तक सुबोध रॉय सुमिता सान्याल (9 अक्टूबर 1945 – 9 जुलाई 2017) भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं। उन्होने मुख्यतः बंगाली फ़िल्मों में अभिनय किया लेकिन उन्होंने कुछ गिनी चुनी हिन्दी फ़िल्मों में भी योगदान दिया है। हिंदी के अलावा सुमिता ने बंगाली, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्‍मों में काम किया था। उन्‍हें मुख्‍यरूप से 1971 में आई हिन्दी फिल्‍म ‘आनंद’ में रेनू का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। सुमिता ने इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन की प्रेमिका का किरदार निभाया था। सुमिता का असली नाम मंजुला सान्‍याल था और उनका जन्‍म दार्जिलिंग में हुआ था। सुमिता ने बंगाली में 40 से भी ज्‍यादा फिल्‍मों में अभियान किया जिनमें सगीना महतो में उनके हीरो दिलीप कुमार थे। इसके अलावा ‘कुहेली’ में उन्‍हें बिस्‍वजीत और संध्‍या रॉय के साथ मुख्‍य भूमिका दी गई थी। सुमिता ने आशीर्वाद, गुड्डी, मेरे अपने जैसी कई हिंदी फिल्‍मों, टेलीविजन सीरियलों व थियेटर के लिए भी काम किया था। हिन्दी फ़िल्म आशीर्वाद आनन्द गुड्डी मेरे अपने श्रेणी:1945 में जन्मे लोग श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री