411 REFERENCE · Wikipedia
कालका शताब्दी एक्सप्रेस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कालका शताब्दी एक्स्प्रेस 12011/12012 भारतीय रेल की एक शताब्दी एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन नई दिल्ली और कालका के बीच चलती है। यह एक दैनिक सेवा है। यह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कालका रेलवे स्टेशन तक ट्रेन संख्या 12011 और विपरित दिशा में ट्रेन संख्या 12012 के रूप में संचालित होती है।
समय
12011 कालका शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से प्रतिदिन 07:40 बजे से प्रस्थान करती है और 11:45 बजे कालका पहुंचती है। वापसी पर, 12012 कालका शताब्दी एक्सप्रेस प्रतिदिन कालका से 17:45 बजे रवाना होकर, 21:55 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। शताब्दी होने के कारण, यह दिन के अंत में अपने मूल स्टेशन, नई दिल्ली में लौट आती है।
सन्दर्भ
श्रेणी:शताब्दी एक्स्प्रेस