411 REFERENCE · Wikipedia
सीआईडी (1956 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सीआईडी सीआईडी का पोस्टर गुरु दत्त राज खोसला ओ॰ पी॰ नय्यर इन्दर राज आनन्द देव आनन्द, शकीला, जॉनी वॉकर, के एन सिंह, वहीदा रहमान 2 नवंबर 1956 भारत हिन्दी
सीआईडी 1956 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह राज खोसला द्वारा निर्देशित और गुरु दत्त द्वारा निर्मित है। इसमें देव आनन्द, शकीला, जॉनी वॉकर, के एन सिंह और वहीदा रहमान हैं। फिल्म में देव आनन्द एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाते हैं जो एक हत्या के मामले की जांच कर रहा है। संगीत ओ॰ पी॰ नय्यर ने दिया था और बोल मजरुह सुल्तानपुरी और जाँ निसार अख़्तर ने दिए थे। यह वहीदा रहमान की पहली फ़िल्म है।शायद उन्हें मेरा चेहरा पसंद नहीं था- वहीदा रहमान 'गाइड' के लिए कर दी गई थीं रिजेक्ट https://www.jansatta.com/entertainment/waheeda-rehman-reveals-she-got-reject-for-guide-film-by-producers-dev-anand-refuse-to-accept-it/1855042/ 25 अक्टूबर 2021 जनसत्ता 1 अक्टूबर 2021 hi
संक्षेप
एक अखबार के संपादक श्रीवास्तव की उस समय हत्या कर दी जाती है, जब वह एक बहुत अमीर और प्रभावशाली व्यक्ति के अंडरवर्ल्ड संबंधों का पर्दाफाश करने वाला था। सी.आई.डी. इंस्पेक्टर शेखर को इस मामले को सौंपा जाता है। इस जांच से उसे धरमदास और उसके आदमियों पर शक होता है।
लेकिन धरमदास झूठ और छल का जाल बुनता है और शेखर खुद एक संदिग्ध बन जाता है। उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है और वह अपनी नौकरी खो देता है। इससे धरमदास और उसके लोग अपनी काली करतूतें करते जाते हैं।
मुख्य कलाकार
देव आनन्द — सीआईडी इंस्पेक्टर शेखर
शकीला — रेखा
वहीदा रहमान — कामिनी
जॉनी वॉकर — मास्टर
के एन सिंह — सुपरिटेन्डेन्ट पुलिस
बीर साखूजा — धरमदास
कुमकुम — मास्टर की प्रेमिका
मीनू मुमताज़ — नर्तकी
महमूद — शेर सिंह
टुन टुन —
जगदीश राज —
संगीत
गीत गायक ओ॰ पी॰ नय्यर मजरुह सुल्तानपुरी एवं जाँ निसार अख़्तर कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना शमशाद बेगम 4:31 ये है बॉम्बे मेरी जान मोहम्मद रफी, गीता दत्त 4:08 आँखों ही आँखों में इशारा हो गया मोहम्मद रफी, गीता दत्त 3:57 बूझ मेरा क्या नाम रे शमशाद बेगम 4:30 लेके पहला पहला प्यार शमशाद बेगम, मोहम्मद रफी, आशा भोंसले 6:45 जाता कहाँ है दीवाने गीता दत्त 3:14
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="2"| 1957
| ओ॰ पी॰ नय्यर
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
|
|-
| जॉनी वॉकर
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार
|
|}
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0049041 सीआईडी
श्रेणी:1956 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:ओ॰ पी॰ नय्यर द्वारा संगीतबद्ध फिल्में