Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रब ने बना दी जोड़ी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रब ने बना दी जोड़ी वर्ष २००८ में बनी एक हिन्दी फ़िल्म है। फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा हैं। यह नवोदित तारिका अनुष्का शर्मा की पहली फ़िल्म है। फ़िल्म में अमृतसर के एक दफ्तर के बाबू को दिखाया गया है, जिसकी शादी से पहले किसी भी लड़की से कोई पहचान तक नहीं होती। == कथानक == सूरी (शाहरुख खान) पंजाब पावर का एक कर्मचारी है। उसकी शादी अपने गुरु की बेटी तानी से तब हो जाती है जब तानी की शादी के दिन उसका दूल्हा एक बस दुर्घटना में मारा जाता है और इस वजह से उसके पिता की हृदयगति रुक जाती है। मरते-मरते वो सूरी से ये वचन ले लेते हैं कि वो तानी से शादी करेगा। तानी शादी के बाद सूरी को अपना नहीं पाती है। वो सूरी के साथ तो रहती है पर सूरी से कहती है कि "मैं आपसे प्यार कभी नहीं कर सकूंगी"। सूरी घर के उपर वाले कमरे में सोता है और तानी नीचे वाले कमरे में। दोनों में यदा-कदा ही बात होती है। सूरी का जिगरी दोस्त (विनय पाठक) सूरी के वेष-भूषा में परिवर्तन ला देता है। जब तानी उसे नृत्य-प्रशिक्षण केन्द्र में देखता है तो नए रंगरूप में उसे पहचान नहीं पाती है। सूरी पहले तो बचने का प्रयास करता है पर जब उसे तानी की अनभिज्ञता का पता चलता है तो वो अपना नाम राज बताता है। राज शाम में तो तानी के साथ रहता है पर अपना वेष बदलकर वापस घर सूरी बनकर आ जाता है। कई दिनों तक ऐसा चलने से तानी को राज के प्रति खिचाव का एहसास होता है। पर सूरी (यानि राज) ये निर्णय करता है कि वो चाहता है कि तानी सूरी के रूप को पसन्द कर ना कि राज वाले रूप को। अन्त में तानी को राज और सूरी के एक ही व्यक्ति होने के बारे में पता चलता है। इस फ़िल्म की पटकथा को द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्टस एंड साइंसेज की मारग्रेट हैरिक लाइब्रेरी में स्थान दिया गया है। == संगीत == फिल्म मे सलीम-सुलेमान की जोडी़ ने संगीत दिया है और फिल्म के कुछ प्रमुख गीत हैं: - हौले-हौले हम हैं राही प्यार के डांस पे चांस मार ले तुझ मे रब दिखता है == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ ==