411 REFERENCE · Wikipedia
युडिकॉट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
युडिकॉट (Eudicot) सपुष्पक पौधों का एक समूह है जिनके बीजों के दो हिस्से (बीजपत्र) होते हैं, जिसके विपरीत मोनोकॉट (Monocot) पौधों के बीजों में एक ही बीजपत्र होता है। फूलधारी (सपुष्पक) पौधों की यही दो मुख्य श्रेणियाँ हैं।
== द्विबीजपत्री और युडिकॉट ==
इन्हें पहले द्विबीजपत्री (Dicotyledon या Dicot) बुलाया जाता था लेकिन वह एक मोनोफेलटिक (एक ही पूर्वज जाति से फैला) समूह नहीं है जबकि युडिकॉट में वही द्विबीजपत्री शामिल किये जाते हैं जो एक मोनोफेलटिक गुट की जातियाँ हैं। युडिकॉट समूह में आने वाले सभी के फूलों के पराग की यह भी विशेषता है कि उसके कणों में अक्ष के साथ चलने वाली तीन नालियाँ (कटी हुई धारियाँ) होती हैं - यदि पराग के कण के ध्रुव से देखा जाए तो उसके तीन हिस्से दीखते हैं। अनुवांशिकी (जेनेटिक) अनुसन्धान से पता चला है कि इन पौधों में और भी बहुत से साझे गुण होते हैं।
== इन्हें भी देखें ==
मोनोकॉट
सपुष्पक पौधा
मोनोफेलटिक
== सन्दर्भ ==