Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ब्राज़ीली रियाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रियाल ब्राज़ील का वर्तमान मुद्रा है। इसका मुद्रा चिह्न R$ है और आईएसओ कोड BRL है। इसे 100 सेंटावो में विभाजित किया जाता है।  आधुनिक रियाल को 1994 में लाया गया था, जब पिछली मुद्रा, क्रुज़ेरो रियाल को रियाल योजना के तहत हटा दिया गया, जो एक मौद्रिक सुधार योजना थी। इसका उद्देश्य था तीन दशकों के लगातार मुद्रास्फीति को रोकना। उस समय इसका मतलब था अमेरिकी डॉलर के साथ 1:1 का विनिमय दर बनाए रखना। इसे 1999 में 2:1 के दर तक अवमूल्यन का सामना करना पड़ा, और 2002 तक 4:1 तक पहुँच गया था, और 2015 के आर्थिक संकट से पहले इसके मूल्य में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी। जून 2016 तक यह 3.2 रियाल प्रति डॉलर के आँकड़े तक पहुँच गई है।  आधिकारिक तौर पर ब्राज़ीली रियाल के डॉलर जैसे चिह्न (जिसे सीफ़्राँओ कहते हैं) में एक के बजाय दो सीधी लकीरें (15x15पिक्सेल) हैं।  Origem do Cifrão http://www.casadamoeda.gov.br/portalCMB/menu/cmb/sobreCMB/origem-cifrao.jsp Casa de Moeda do Brasil 14 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20140116142058/http://www.casadamoeda.gov.br/portalCMB/menu/cmb/sobreCMB/origem-cifrao.jsp 16 जनवरी 2014 dead लेकिन यूनिकोड इसे केवल फ़ॉन्ट डिजाइन का मामला मानता है, और दो लकीरों वाले संस्करण के लिए अलग कोड नहीं है। C0 Controls and Basic Latin Range: 0000–007F http://www.unicode.org/charts/PDF/U0000.pdf The Unicode Standard, Version 6.2 The Unicode Consortium 19 September 2013 https://web.archive.org/web/20160526182105/http://www.unicode.org/charts/PDF/U0000.pdf 26 मई 2016 live इतिहास आधुनिक रियाल को 1 जुलाई 1994 के इतामार फ्रांको के राष्ट्रपति काल के दौरान लाया गया था, जब  रुबेन्स रिकुपेरो वित्त मंत्री थे। यह ब्राज़ीली अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए अपनाई गई रियाल योजना का हिस्सा था। इसने क्रुज़ेरो रियाल की जगह ले ली। इससे भारी तादाद में देशभर के नोटों को बदलना पड़ा।  जब इसे इस्तेमाल में लाया गया, तब इसका मूल्य 1 युनिदाद रियाल दे वलोर (unidade real de valor URV, यानि वास्तविक मूल्य इकाई) के बराबर रखा गया। एक URV का मूल्य 2750 क्रुज़ेरो रियाल के बराबर था, जो उस समय अमेरिकी डॉलर और क्रुज़ेरो रियाल का विनिमय दर था। परिणामस्वरूप रियाल अमेरिकी डॉलर के मूल्य के बराबर था।  ऐतिहासिक विनिमय दर (USD:BRL) +2002–2016 तक ब्राज़ीली रियाल प्रति अमेरिकी डॉलरवर्षन्यूनतम↓अधिकतम↑औसतDateRateDateRateRate200211 अप्रैल2.2710 अक्टूबर4.002.922120032 जुलाई2.81814 फरवरी3.7003.078200430 दिसंबर2.65422 मई3.2422.926200511 नवंबर2.16315 मार्च2.7662.4349200605 मई2.05624 मई2.4012.1782200714 नवंबर1.7325 जनवरी2.1531.948200831 जुलाई1.5625 दिसंबर2.6211.8349200915 अक्टूबर1.6982 मार्च2.4431.9974201013 अक्टूबर1.6555 फरवरी1.8911.7603201126 जुलाई1.528422 सितंबर1.9521.675201229 फरवरी1.69203 दिसंबर2.13951.9546201311 मार्च1.94321 अगस्त2.45122.1576201427 जून2.195416 दिसंबर2.76142.3531201522 जनवरी2.555423 सितंबर4.24913.331201630 जून3.183322 जनवरी4.1737 उपयोगकर्ता ब्राज़ील के साथ-साथ उसके पड़ोसी देश, जैसे उरुग्वे और पैराग्वे, जहाँ हर साल सैंकड़ों ब्राज़ीली ख़रीददारी करने जाते हैं, वहाँ रियाल का इस्तेमाल होता है। इसे अर्जेंटीना में भी स्वीकारा जाता है, जैसे राजधानी ब्यूनस आयर्स के रेस्त्राँओं में।  References 2