411 REFERENCE · Wikipedia
बसंत कुमार दास
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बसंत कुमार दास (जन्म 1898 -1984) एक भारतीय राजनेता थे जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित थे। वह भारत की संविधान सभा के सदस्य थे, जो पश्चिम बंगाल से प्रतिनिधित्व करते थे।
जीवन परिचय
बसंत कुमार दास का जन्म 1 मार्च 1898 में बंगाल के मिदनापुर ज़िले में हुआ था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हों गए। (1946- 50) के दौरान वह भारत की संविधान सभा में निर्वाचित हुए। स्वतंत्रता के बाद 1952,1962 के लोकसभा चुनावों में वह प• बंगाल की कोंटाई निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए, पर 1957 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
1967 में उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया और एक साधारण जीवन व्यतीत करने लगे। 1 दिसंबर 1984 को उनका निधन हो गया।
सन्दर्भ
^ "प्रथम बंगाल पश्चिम बंगाल के सदस्य - 34"। indiapress.org। 7 अगस्त 2014 को लिया गया।
^ "आम चुनाव, भारत, 1951- संविधान वार विस्तृत परिणाम"
^ भारत की संसद, तीसरी लोकसभा: 1962 किसकी है। लोकसभा सचिवालय। 1962. पी। 95
^ लोकसभा बहस। लोकसभा सचिवालय। 1985. पी। 1 1।