Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दक्षिणेश्वर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दक्षिणेश्वर Dakshineswarদক্ষিণেশ্বরदख्खिनेश्वर Dakshineswar Kali Temple, Dakshineswar, West Bengal, India (2007).jpg दक्षिणेश्वर काली मन्दिर दक्षिणेश्वर India West Bengal 22.87 88.41 inline, title पश्चिम बंगाल में स्थिति देश प्रान्त पश्चिम बंगाल ज़िला उत्तर २४ परगना ज़िला 386019 2011 भाषाएँ प्रचलित बंगाली भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 700076 दूरभाष कोड +91-33 दक्षिणेश्वर (Dakshineswar) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर २४ परगना ज़िले में बैरकपुर पौरसभा के अन्तर्गत स्थित एक शहर है। यह कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आता है।"Lonely Planet West Bengal: Chapter from India Travel Guide," Lonely Planet Publications, 2012, ISBN 9781743212202"Kolkata and West Bengal Rough Guides Snapshot India," Rough Guides, Penguin, 2012, ISBN 9781409362074 इसे सबसे विशेष रूपसे दक्षिणेश्वर काली मन्दिर के लिए जाना जाता है, जोकि जानबाजार की नवजागरण काल की ज़मीन्दार, रानी रासमणि द्वारा निर्मित एक आध्यात्मिक व ऐतिहासिक महत्व वाला काली मन्दिर है। यह मन्दिर, दार्शनिक व धर्मगुरु, स्वामी रामकृष्ण परमहंस की कर्मभूमि भी था, जोकि स्वामी विवेकानन्द के आध्यात्मिक गुरु थे। यह क्षेत्र बैरकपुर उपविभाग के बेलघड़िया थाने के अन्तर्गत आता है। दक्षिणेश्वर काली मंदिर के अलावा, अद्यापीठ मन्दिर व मठ भी यहाँ अवस्थित है।History of the temple http://www.dakshineswarkalitemple.org/history.html Dakshineswar Kali Temple 21 April 2018 29 अक्तूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121029081615/http://www.dakshineswarkalitemple.org/history.html deadDakshineswar - A Heritage http://www.westbengaltourism.gov.in/web/guest/dakhineswar Government of West Bengal 26 November 2012 dead https://web.archive.org/web/20130902101045/http://westbengaltourism.gov.in/web/guest/dakhineswar 2 September 2013 dmy http://censusindia.gov.in/2011census/dchb/DCHB_A/19/1911_PART_A_DCHB_NORTH%20TWENTY%20FOUR%20PARGANAS.pdf District Census Handbook North Twenty Four Parganas, Census of India 2011, Series 20, Part XII A Places of religious importance, Page 123 Directorate of Census Operations, West Bengal 23 July 2018 यातायात दक्षिणेश्वर, हुगली नदी के किनारे, विवेकानंद और निवेदिता के समानांतर सेतुओं के कलकत्ता छोर के निकट अवस्थित है, तथा कलकत्ता उपनगरीय रेलजाल के दक्षिणेश्वर स्टेशन के ज़रिए रेलमार्ग से, एवं बेलघरिया एक्सप्रेसवे के मदद से, सड़कमार्ग द्वारा कोलकाता के अन्य क्षेत्रों से अछि तरह जुड़ा हुआ है। इसके अलावा हुगली के फ़ेरी सेवाओं द्वारा, जलमार्ग के रास्ते भी यहाँ तक आया जा सकता है। दक्षिणेश्व मंदिर दक्षिणेश्वर काली मंदिर यह दक्षिणेश्वर क्षेत्र में, हुगली नदी के किनारे अवस्थित एक ऐतिहासिक हिन्दू मन्दिर है। यह कलकत्ता के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, और कई मायनों में, कालीघाट मन्दिर के बाद, सबसे प्रसिद्ध काली मंदिर है। इसे वर्ष १८५४ में जान बाजार की रानी रासमणि ने बनवाया था। इस मंदिर की मुख्य देवी, भवतारिणी है, जोकि मान्यतानुसार हिन्दू देवी काली का एक रूप है। कथन अनुसार, रानी रासमणि को सपने में देवी काली ने भवतारिणी रूप में दर्शन दिया था, जिसके पश्चात, उन्होंने इस मंदिर का निर्माण करवाया। इस मंदिर का बंगाली नवजागरण में व बंगाल में हिंदुओं के बीच अत्यंत आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महत्व रहा है। इन्हें भी देखें दक्षिणेश्वर काली मंदिर निवेदिता सेतु बेलघरिया बाली, हावड़ा उत्तर २४ परगना ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:उत्तर २४ परगना ज़िला श्रेणी:पश्चिम बंगाल के शहर श्रेणी:उत्तर २४ परगना ज़िले के नगर श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र