Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

द ग्रेट खली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अगस्त 2022 द ग्रेट खली द ग्रेट खलीदलीप सिंह राणा Greatkhali.jpg द ग्रेट खली की छवि दलीप सिंह राणा 7 1 420 lbs kg on 1972 8 27 y http://slam.canoe.com/Slam/Wrestling/Bios/great_khali.html द ग्रेट खली CANOE https://web.archive.org/web/20170802090814/http://slam.canoe.com/Slam/Wrestling/Bios/great_khali.html 2 August 2017 2 अप्रैल 2008 हिमाचल प्रदेश, भारत स पंजाब, भारत 7 अक्टूबर 2000ग्रेट खली - मैच https://www.cagematch.net/?id=2&nr=2011&page=4&s=700 Cagematch 23 जून 2023 11 अक्तूबर 2025 https://web.archive.org/web/20251011203214/https://www.cagematch.net/?nr=2011&page=4&s=700&id=2 dead दलीप सिंह राणाThe Great Khali: पत्थर तोडने से WWE तक का सफर, एक्रोमेगाली से भी हैं पीडित https://shrimanews.com/the-great-khali-dalip-singh-rana-biography Shrima News 27 अगस्त 2022 अक्तूबर 2022 InternetArchiveBot एक भारतीय पेशेवर पहलवान, कुश्ती प्रमोटर और अभिनेता हैं। इनका जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धीरैना गाँव में हुआ था। इनके पिता ज्वाला राम और इनकी माता तांडी देवी हैं। इन्हें WWE में द ग्रेट खली के नाम से जाना जाता है। इन्होंने अपनी पेशेवर कुश्ती की शुरुआत 2000 ई. में की थी। खली पेशेवर कुश्ती करियर की शुरुआत करने से पहले, पंजाब पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक थे। खली ने चार हॉलीवुड फिल्मों, दो बॉलीवुड फिल्मों और कई टेलीविजन शो में भी काम किया है। प्रारंभिक जीवन खली का जन्म एक बेहद ही गरीब परिवार में हुआ था। खली सात भाई-बहनों में से एक थे। खली को अपने परिवार की मदद करने के लिए पत्थर तोडने जैसे काम करना पड़ा था। वह एक्रोमेगाली से पीड़ित है। एक्रोमेगाली एक ऐसी बीमारी है जिसके कारण शरीर में वृद्धि हार्मोन की संख्या बहुत अधिक हो जाता है जिससे शरीर में हड्डियों का आकार भी बढ़ जाता है, इससे हाथों, पैरों और चेहरे की हड्डियों में सामान्य से भिन्न विकास होने लगता है। खली सुरक्षा गार्ड की नौकरी भी कर चुके हैं। जब खली हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी कर रहे थे, तो उसी समय पंजाब के एक पुलिस अधिकारी की नज़र खली पर पडी।तब उन्होने खली को 1993 में पंजाब पुलिस में शामिल करवाया। टेलीविजन और फिल्म खली अक्टूबर 2010 से जनवरी 2011 तक टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस में भी दिखाई दिए, बिग बॉस में वे पहले रनर-अप के रूप में चुने गए। बिग बॉस ने केवल खली के लिए विशेष व्यवस्था की, जिसमें उन्हें फिट करने के लिए एक कस्टम-मेड बिस्तर भी शामिल था। मार्च 2011 में, खली ने एनबीसी के आउटसोर्स के एपिसोड 18 में एक संक्षिप्त कैमियो किया था, और "फाइट स्कूल" एपिसोड में डिज्नी चैनल टीवी कार्यक्रम पेयर ऑफ किंग्स में एटोग, एक रॉक-स्मैशिंग दिग्गज के रूप में दिखाई दिए। व्यक्तिगत जीवन दलीप सिंह ने 27 फरवरी, 2002 को हरमिंदर कौर से शादी की।https://hitberry.com/the-great-khali-is-head-over-heels-in-love-with-his-wife-harminder-kaur-who-he-has-been-married-to-since-2002/ द ग्रेट खली अपनी पत्नी हरमिंदर कौर से बेहद प्यार करते हैं, जिनसे उनकी शादी 2002 से हुई है। 8 मार्च 2016 9 अगस्त 2017 उनकी शादी के तुरंत बाद, दलीप सिंह के कुश्ती करियर को भी काफी बुस्ट मिला। हरमिंदर के साथ अपनी शादी के सिर्फ पांच साल बाद, उन्होंने द ग्रेट खली के नाम से डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी शुरुआत की थी। फरवरी 2014 में, द ग्रेट खली और उनकी पत्नी, हरमिंदर कौर ने अपने जीवन में एक बच्ची का स्वागत किया था, और उसके आगमन ने उनके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया था। उन्होने अपनी बेटी का नाम अवलीन राणा रखा। वर्ष 2023 में अमेरिका में राणा की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया।खली अत्यंत धार्मिक हैं। वे हर दिन ध्यान करते हैं और शराब और तंबाकू से दूर रहते हैं। वे भारतीय आध्यात्मिक गुरु आशुतोष महाराज के शिष्य हैं। खली को शाकाहारी भोजन पसंद है, लेकिन वे मांस भी खाते हैं। खली का 26 जुलाई 2012 को पिट्यूटरी ग्रंथि पर एक ट्यूमर के कारण मस्तिष्क की सर्जरी भी हो चुकी है। खली 20 फरवरी 2014 को एक अमेरिकी नागरिक बन गए। फरवरी 2015 में, खली ने पंजाब में अपना कुश्ती स्कूल, कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट खोला, जिसने 12 दिसंबर 2015 को अपना पहला कार्यक्रम आयोजित किया। फरवरी 2016 में, उन्होंने CWE वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप जीती। वे 10 फरवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। वह 10 फरवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। 10 फरवरी 2022 Dalip Singh Rana, known as The Great Khali, joins BJP https://indianexpress.com/article/india/wrestler-the-great-khali-joins-bjp-7765870/ 10 February 2022 इंडियन एक्सप्रेस en फिल्में (2005) द लॉन्गेस्ट यार्ड (2008) गेट स्मार्ट (2010) मैकग्रबर (2010) कुश्ती (2010) रामा : द सेवियर (2012) हौबा! ऑन द ट्रेल ऑफ मार्सुपिलामी सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Great Khali डबल्यूडबल्यूई प्रोफ़ाइल 1724637 श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:अभिनेता श्रेणी:पहलवान श्रेणी:1972 में जन्मे लोग