411 REFERENCE · Wikipedia
द वुमैन इन ब्लैक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
{{ज्ञानसन्दूक फ़िल्म
| name = द वुमैन इन ब्लैक
| image = द वुमन इन ब्लैक.jpg
| image size =
| caption = पोस्टर
| director = जेम्स वाटकिंस
| producer = रिचर्ड जैक्सनसिमोन ओकेसब्रायन ओलिवर
| screenplay = जेन गोल्डमैन
| starring = डैनियल रैड्क्लिफ़सियारन हिंड्सजेनेट मैक्टीरसोफ़ी स्टाकिलिज़ वाईट
| music = मार्को बेल्त्रामी
| cinematography = टीम मॉरिस-जोन्स
| editing = जॉन हैरिस
| studio = हैमर फ़िल्म प्रोडक्शंसअलायंस फ़िल्म्सफ़िल्म आई वास्टफ़िल्मगेटक्रोस क्रीक पिक्चर्स
| distributor = मोमेंटम पिक्चर्स(यूनाइटेड किंगडम)सीबीएस फ़िल्म्स (अमेरिका)
| released = 2012 2 3 अमेरिका 2012 2 10 यूनाइटेड किंगडम yes
| language = अंग्रेज़ी
| country = http://www.variety.com/review/VE1117946920 वैराइटी Film Front Reviews जनवरी 25, 2012 Felperin, Leslie February 7, 2012 https://web.archive.org/web/20120228134336/http://www.variety.com/review/VE1117946920/ 28 फ़रवरी 2012 live <ref>http: वैराइटी Film Front Reviews 25 January 2012 Felperin, Leslie 7 February 2012</ref>http://explore.bfi.org.uk/4f4bb46fcbc56 The Woman in Black (2011) BFI 26 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20150907041913/http://explore.bfi.org.uk/4f4bb46fcbc56 7 सितंबर 2015 dead 95 मिनटhttp://www.bbfc.co.uk/CFF277407/ The Woman in Black (12A) British Board of Film Classification 20 जनवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120324192559/http://www.bbfc.co.uk/CFF277407/ 24 मार्च 2012 live $13 मिलियनhttp://www.nytimes.com/2012/01/29/movies/hammer-makes-the-woman-in-black-with-daniel-radcliffe.html?_r=2&pagewanted=all A Horror Company Rises From the Grave 27 जनवरी 2012 Zinoman Jason 27 जनवरी 2012 New York Times https://web.archive.org/web/20170204035927/http://www.nytimes.com/2012/01/29/movies/hammer-makes-the-woman-in-black-with-daniel-radcliffe.html?_r=2 4 फ़रवरी 2017 live $40,561,000http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=womaninblack.htm The Woman in Black Box Office Mojo 6 फ़रवरी 2012http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=womaninblack.htm The Woman in Black Box Office Mojo 3 May 2012 https://web.archive.org/web/20120503025015/http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=womaninblack.htm 3 मई 2012 live
द वुमैन इन ब्लैक (अंग्रेजी; The Woman in Black) २०१२ की ब्रिटिश सुपरनेचुरल हाॅर्रर (परालौकिक डरावनी) प्रधान फ़िल्म है, जिसका निर्देशन जेम्स वाॅटकिन्स ने किया है और पटकथा जेन गाॅल्डमैन द्वारा लिखी गयी है। यह सुसैन हिल की ही लिखी १९८३ की समान शीर्षक के उपन्यास पर आधारित है, जिसपे पूर्व ही १९८९ में इसी शीर्षक पर फ़िल्म बनाई जा चूकी है। बतौर निर्माता हैमर फिल्म प्राॅड्क्शन की पेशकश इस फ़िल्म में अभिनय कर रहे हैं, डैनियल रैड्क्लिफ़, सिएरैन हिन्डस, जैनेट मैकटीर, साॅफी स्टुकी और लिज़ व्हाइट। फ़िल्म की प्रिमियर को ३ फरवरी २०१२ में युनाइटेड स्टेट और कनाडा में किया गया, जिसे समीक्षकों ने सराहनीय प्रशंसा की, और फिर युनाइटेड किंगडम में १० फरवरी २०१२ को रिलीज किया गया।http://www.deadline.com/2011/07/release-date-moves-searchlights-the-descendants-cbs-films-the-woman-in-black/ Release Date Moves: Searchlight's 'The Descendants', CBS Films' 'The Woman In Black' The Deadline Team Deadline 26 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20110915230047/http://www.deadline.com/2011/07/release-date-moves-searchlights-the-descendants-cbs-films-the-woman-in-black/ 15 सितंबर 2011 live
फ़िल्म का अगला सिक्विल, "एंजेल ऑफ डेथ" के उपशीर्षक नाम से २ जनवरी २०१५, जिनमें रैडक्लिफ को अनुपस्थित थे।
कथानक
एक ज़माने में एक वकील आर्थर कीप्स (डैनियल रैड्क्लिफ़) अपने चार वर्ष के बेटे जोज़फ़ व बेटे की आया स्टेला के साथ रहता है। कीप्स की पत्नी स्टेला जोज़फ़ के प्रसव के दौरान मर गई थी। कीप्स को उसके सपने आते रहते हैं साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है व उसकी कंपनी भी उसपर दबाव दाल रही है। उसे ऐलिस ड्राबलो की इस्टेट संभालने का कार्य सौंपा जाता है जो इंग्लैंड के उत्तर पूर्व में स्तिथ एल मार्श हाउस की मालकिन है व अपने पति, बेटे नथानियल और बहन जेनेट हम्फ्रे के साथ रहती है। गाँव के लोगों से कीप्स को काफ़ी ठंडा स्वागत मिलता है परन्तु वह एक होटल में कमरा ले लेता है और एक रईस ज़मीनदार सैम डेली से दोस्ती कर लेता है जो कीप्स को अपने व अपनी पत्नी एलिज़ाबेथ के साथ भोजन करने का निमंत्रण देता है।
एल मार्श हाउस, जो मुख्य ज़मीन से केवल एक लंबे व संकरे रास्ते से जुड़ा है जो अक्सर उच्च ज्वार में डूब जाता है, में कीप्स कागज़ात पर काम शुरू करता है परन्तु उसे लगातार क़दमों की आवाज़ सुनाई देती है और काले लिबास में एक महिला दिखती रहती है। वह इसकी खबर पोलिस स्टेशन में दर्ज़ करता है। वहां दो लड़के अपनी बहन विक्टोरिया को लेकर आते हैं जिसने ज़हर पी लिया था और वह कीप्स की बाहों में दम तोड़ देती है। वह कोई पहला बच्चा नहीं है जिसने आत्महत्या की है और गाववालों को लगता है कि "काले लिबास वाली महिला" उनके बच्चों के लिए आती है ताकि वह अपने खुद के बच्चे का बदला ले सके जिसे उससे अलग कर दिया गया था।
कीप्स और सैम गाँव के वकील जेरोम के घर आते हैं। उन्हें घर खाली मिलता है और उन्हें तहखाने से आवाज़ सुनाई देती है। जब कीप्स दरवाज़े के छेद से देखने की कोशिश करता है तो उसे एक जवान लड़की लुसी जेरोम दिखती है जिसे लगता है कि कीप्स ने विक्टोरिया को मारा है।
घर लौटने पर कीप्स को पता चलता है कि नैथानियल गाडी के हादसे में डूब कर मर गया है और जेनेट के खुद को फांसी लगा ली है। कीप्स को एक नोट मिलता है जिसमें यह लिखा होता है कि जेनेट मानसिक तौर पर अस्थिर थी और उसे नैथानियल की देखभाल करने के आदेश नहीं थे जो असल में उसका बेटा था और यह बात ऐलिस ने छिपा कर रखी थी जिसने नैथानियल को अपने बेटे की तरह पाला था।
गाववाले कीप्स को गाँव छोड़ने के लिए कहते हैं परन्तु वह मना कर देता है ताकि वह अपना काम बचा सके। सैम कीप्स को आत्महत्याओं के बारे में बताता है और कहता है कि उसका एकलौता बेटा भी डूब कर मर गया था। एलिज़ाबेथ उसे बताती है कि उसका बेटा उससे सपनों में बात करता है और वह एक लटकती हुई औरत का चित्र बनाती है जिसे कीप्स जेनेट के रूप में पहचान लेता हा।
बाद में कीप्स वापस घर की ओर जाता है और सैम उसे अपना कुत्ता ले जाने देता है। रातभर उसे काले लिबास वाली महिला व मरे हुए बच्चों के सपने व अमानवीय घटनाएं दिखती रहती है। एक दृश्य में काले कपड़ों वाली महिला कीप्स पर हमला करने की कोशिश करती है जब वह ऐलिस, नैथानियल और उसके पति का चित्र देखता है। तभी उसे जेनेट खिडकी में दिखाई देती है परन्तु अगले ही क्षण गायब हो जाती है और उसे मिस्टर और मिसेस ड्राबलो की आँखे उनकी तस्वीर में खरोंची हुई मिलती है। अगली सुबह सैम और कीप्स गाँव वापस आते हैं और वहां के वकील का घर जलता हुआ पाते हैं। कीप्स वकील की बेटी लुसी को बचाने के लिए अंदर घुस जाता है जो तहखाने में बचने के लिए छिपी होती है। वहां उसे काले लिबास वाली महिला लड़की को अपने वश में करते हुए दिखती है जिससे लड़की खुद को जला लेती है।
कीप्स मिसेस डेली के पास पुनः जाता है। वहां वह उसे बताती है कि अगला शिकार जोज़फ़ होगा। कीप्स को अहसास होता है कि उसे नैथानियल का सही अंतिमसंस्कार करना होगा। कीप्स और सैम मार्श में जाते हैं, नैथानियल का शरीर को सैम की कार की मदद से दलदल से बाहर निकालते हैं और उसे घर में ले आते हैं। काले लिबास वाली महिला प्रकट होकर कीप्स पर हमला करती है और चले जाती है। दोनों आखिर कार नैथानियल को अपनी असली माँ जेनेट के साथ दफना देते हैं। जब वे चले जाते हैं तब काले कपड़ों वाली महिला अपनी बहन को लिहे खत की पंक्ति दोहराती है कि "मैं कभी माफ़ नहीं करुँगी"।
कीप्स अपने बेटे से रेलवे स्टेशन पर मिलता है और गाँव छोड़ने की योजना बनाता है। सैम को अलविदा कहते वक्त कीप्स अपने बेटे जोज़फ़ की ऑर मुड़ता है जो पटरियों पर तेज़ी से आती रेल की ओर बढ़ता है। सैम को काले कपड़ो वाली महिला नज़र आती है और तभी कीप्स जोज़फ़ को बचने के लिए पटरी पर कूद जाता है। जब रेल जा रही होती है तब सैम उसकी खिडकी में सभी बच्चों की आत्माओं को देखता है जिन्हें काले लिबास वाली महिला ने चुरा लिया था। पटरियों पर जोज़फ़ के साथ खड़ा कीप्स अब खाली हो चुके प्लेटफोर्म को देखता है। जोज़फ़ उससे पूछता है कि "पिताजी, वह औरत कौन है?"। कीप्स देखकर मुस्कुराते हुए कहता है कि "वह तुम्हारी माँ है।..." और उसे अहसास हो जाता है कि वह और उसका बेटा मर चुके है। वह अपने बेटे को चूमता है और अपनी पत्नी का हाथ थाम लेता है।
तीनों मरने के बाद मिल जाते हैं। काले लिबास वाली महिला उन्हें एक साथ जाते हुए देखती है और तभी कैमरा की ओर नज़र घुमती है और फ़िल्म का अंत हो जाता है।
पात्र
चरित्रUK अभिनेता मूलIndia हिन्दी डबिंग आर्थर कीप्सडैनियल रैड्क्लिफ़सैम डेलीसियारन हिंड्सएलिज़ाबेथ डेलीजेनेट मैक्टीरस्टेला कीप्ससोफ़ी स्टाकिजेनेट हम्फ्रेलिज़ वाईटमिस्टर बेंटलेरॉजर एलमपीसी कॉलिन्सडेविड बुर्के
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
द वुमन इन ब्लैक अधिकृत फ़िल्म वेबसाईट
अधिकृत यूके फ़िल्म वेबसाईट
1596365