Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टिरोल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टिरोल, ऑस्ट्रिया में पुराने गणतंत्र के पश्चिमी भाग का एक प्रांत था, जिस पर सन् 1938 में जर्मनी ने अधिकार कर टिरोलवोरार्लवर्ग नामक प्रदेश में संम्मिलित कर लिया। इसका क्षेत्रफल 5,007 वर्ग मील है। लगभग संपूर्ण भाग पूर्वी आल्प्स में संम्मिलित है। सबसे ऊँची चोटी आटेलर स्पिट्ज (Ortler Spitze) 12,793 फुट ऊँची है। उत्तर में इन (Inn) और दक्षिण में एडिज प्रमुख नदियाँ हैं। टिरोल का आधे से अधिक क्षेत्र बनों से आच्छादित है। भूमि का थोड़ा ही भाग कृषि के योग्य है, फिर भी अंगूर और फल पर्याप्त मात्रा में पैदा किए जाते हैं। पशुपालन यहाँ विस्तृत परिमाण में होता है। थोड़ी मात्रा में यहाँ लोहा, जस्ता, ताँबा, लिगनाइट और कोयला भी निकाला जाता है। सूत और कपड़े का निर्माण यहाँ के प्रमुख उद्योग तथा पशु, पनीर, शराब और फल प्रमुख निर्यात सामग्री हैं। इंजब्रुक यहाँ की राजधानी है। टिरोल बहुत से देशावासियों के लिए जाड़े के खेलों का स्थान है यहाँ ग्रीष्म ऋतु भी सुहावनी होती है और लोगों को आकर्षित करती है। स्वास्थ्यप्रद खनिज जलस्रोत के लिए यह प्रख्यात स्थान है। बाहरी कड़ियाँ Tirol Travel Guide Official Website of Provincial Government Sightseeing, History and Towns of Tyrol श्रेणी:ऑस्ट्रिया