411 REFERENCE · Wikipedia
कोड़मदेसर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कोड़मदेसर
ग्राम
28.03
73.04
राजस्थान
बीकानेर
२००१
९१-१५१
RJ
Kodamdesar_bheruji.JPG
कोड़मदेसर स्थित कोड़मदेसर भैरुजी
कोड़मदेसर बीकानेर से १५ मील पश्चिम में एक छोटा सा गांव है, जो इसी नाम के तालाब और उसके किनारे स्थापित भैरव की मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। भैरव की मूर्ति जांगलू में बसने के समय स्वंय राव चहायड़ सिंह जी गहलोत ने मंड़ोर से लाकर यहां स्थापित की थी। यहां पर १६वीं तथा १७वीं शताब्दी के चार लेख हैं। इनमें से सबसे प्राचीन लेख तालाब के पूर्व की ओर भैरव की मूर्ति के निकट के कीर्तिस्तंभ की दो ओर खुदा है। यह कीर्तिस्तंभ लाल पत्थर का है तथा इसके चारों ओर देवी-देवताओं की मूर्तियां खुदी है। इस लेख से पाया जाता है कि १४५९ ई० में भाद्रपद सुदि को राव रिणमल के पुत्र राव जोधा ने यह तालाब खुदवाया और अपनी माता कोड़मदे के निमित्त कीर्तिस्तंभ स्थापित करवाया।