411 REFERENCE · Wikipedia
रतनपुर, छत्तीसगढ़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रतनपुर
22.3
82.17
छत्तीसगढ
बिलासपुर
२००१
१९,८३८
। साईट =
right|thumb|300px|रतनपुर दुर्ग
रतनपुर छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले की एक नगर पालिका है।
विशेष*-अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत तत्कालीन बिलासपुर जिले में रतनपुर से ही हुई थी पण्डित कपिल नाथ द्विवेदी एव वैष्णव बाबाजी के नेतृत्व में वन्देमातरम, भारत माता के जयघोष के साथ प्रभातफेरी निकालने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था ।
इतिहास
रतनपुर का इतिहास
रतनपुर राज और रायपुर राज क्रमशः शिवनाथ के उत्तर तथा दक्षिण में स्थित थे। प्रत्येक राज में स्पष्ट और निश्चित रूप अठारह-अठारह ही गढ़ होते थे। गढ़ों की संख्या अठारह ही क्यों रखी गई थी इसका निश्चित पता तो नहीं है किन्तु रतनपुर में सन् 1114 में प्राप्त एक उल्लेख के अनुसार चेदि के हैहय वंशी राजा कोकल्लदेव के अठारह पुत्र थे और उन्होंने अपने राज्य को अठारह हिस्सों में बाँट कर अपने पुत्रों को दिया था। सम्भवतः उसी वंश परंपरा की स्मृति बनाये रखने के लिये राज को अठारह गढ़ों में बाँटा जाता रहा हो। प्रत्येक गढ़ में सात ताल्लुका और प्रत्येक ताल्लुका में कम से कम बारह गाँव होते थे। इस प्रकार प्रत्येक गढ़ में कम से कम चौरासी गाँव होना अनिवार्य था। ताल्लुका में गाँवों की संख्या चौरासी से अधिक तो हो सकती थी किन्तु चौरासी से कम कदापि नहीं हो सकती थी। चूँकि राज्य सूर्यवंशियों का था अतः सूर्य की साता किरणों तथा बारह राशियों को ध्यान में रख कर ताल्लुकों और गाँवों की संख्या क्रमशः सात और कम से कम बारह रखी गईं थी। इस प्रकार सर्वत्र सूर्य देवता का प्रताप झलकता था।धान के देशो मे --रतनपुर राज और रायपुर राज
भूगोल एवं जलवायु
तापमान
गर्मी में ४५ से २९ सेल्सिअस
सर्दी में २७ से १० सेल्सिअस
वर्षा लगभग १२० से मी (जुलाई से सितम्बर)
शिक्षा
शासकीय महामाया महाविद्यालय
बी एल टी महाविद्यालय
दर्शनीय स्थल
महामाया मंदिर
काल-भैरव मंदिर
लखनी देवी मंदिर (हनुमान मूर्ति)
वृद्धेश्वर नाथ मंदिर (बूढ़ा महादेव)
श्री गिरिजाबंध हनुमान मंदिर
रामटेकरी मंदिर
खूंटाघाट जलाशय
सिद्धि विनायक मंदिर
राधा माधव धाम
तुलजा भवानी मंदिर
जगन्नाथ मंदिर
बीसदुवरिया
बुढ़ामहादेव मंदिर
बिकमा तालाब
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
नागर शैली का नमूना महामाया मंदिरजून 2020 InternetArchiveBot (नया इण्डिया)
श्रेणी:छत्तीसगढ़ के नगर