Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रामयत्न शुक्ल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रामयत्न शुक्ल IMC-1.jpg 250px आचार्य रामयत्न शुक्ल 1932 1 15 भदोही, उत्तर प्रदेश, भारत 2022 9 20 1932 1 15 भारतीय पीएचडी, डी.लिट. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालयभारतीय प्राच्य विद्या संस्थान विद्वान, भाषाविद् संस्कृत भाषा और संस्कृत साहित्य में योगदान व्याकरण दर्शनें सृष्टि प्रक्रिया विमर्श काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष रामनिरंजन शुक्ल (पिता) मैनादेवी (माता) पद्म श्री (2021) राष्ट्रपति पुरस्कार (1998)केशव पुरस्कार वाचस्पति पुरस्कार विश्व भारती पुरस्कार अंगूठाकार|आचार्य रामयत्न शुक्ल को पद्मश्री से सम्मानित करते हुए भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द रामयत्न शुक्ल (1932−2022), संस्कृत भाषा के भारतीय विद्वान और भाषाविज्ञानी थे। वे उत्तर प्रदेश के वाराणसी से थे और प्राचीन और संस्कृत ग्रंथों को संरक्षित करने में योगदान दिया।सिंह अलख SSVV को अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय बनाने की उठी मांग https://www.livehindustan.com/career/story-demand-for-making-ssvv-an-international-university-by-prof-ramyatna-shukla-3827567.html हिन्दुस्तान 1 फरवरी 2021 वे काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष थे, जो भारत में विद्वानों और संतों का एक संगठन है। उन्हें संस्कृत भाषाविद और व्याकरणकार पाणिनी के नाम पर अभिनव पाणिनी के रूप में भी जाना जाता था। उन्होंने संस्कृत व्याकरण और वेदांत शिक्षण और आधुनिकीकरण के नए तरीकों का आविष्कार करने में योगदान दिया। उन्हें 2021 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने नई पीढ़ी को संस्कृत भाषा से जोडेने के लिए एक मुहिम की शुरुआत की थी, जिसके अंतर्गत वें मुफ़्त में संस्कृत की शिक्षा दिया करते थे। शुक्ला राघवेंद्र मुफ्त में संस्कृत की शिक्षा दे रहे हैं आचार्य रामयत्न शुक्ल, अब मिला पद्मश्री सम्मान https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/varanasi/acharya-ramayatan-shukla-giving-sanskrit-education-for-free-gets-padma-shri-award/videoshow/80470262.cms नवभारत टाइम्स 27 जनवरी 2021 प्रारंभिक जीवन आचार्य रामयत्न शुक्ल का जन्म 15 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गांव कला तुलसी में हुआ था। उन्होंने वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से पीएचडी और कोलकाता के भारतीय प्राच्य विद्या संस्थान से डी.लिट. की उपाधि प्राप्त की। उनके पिता रामनिरंजन शुक्ल भी संस्कृत के प्रसिद्ध विद्वान थे और उनकी माता मैना देवी गृहिणी थीं। आचार्य रामयत्न शुक्ल ने स्वामी करपात्री और स्वामी चेतन भारती से योग, वेद और शास्त्र भी सीखे। करियर उन्होंने उत्तर प्रदेश नागकूप शास्त्रार्थ समिति और सनातन संस्कृति संवर्धन परिषद की स्थापना की, दोनों संगठन संस्कृत भाषा और समाज के नैतिक मूल्यों को उन्नत करने में लगे हुए हैं।भदौरिया योगेश नहीं रहे व्याकरण के पुरोधा पद्मश्री रामयत्न शुक्ल, 90 वर्ष की आयु में काशी में ली अंतिम सांस https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/varanasi/up-varanasi-padmashree-ramayatna-shukla-passes-away-mourning-among-scholars-of-kashi/articleshow/94340386.cms नवभारत टाइम्स 21 सितंबर 2022 उन्होंने 1992 में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के एचओडी और डीन के रूप में सेवा दी। एक शिक्षक के रूप में, उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, फ्रेंच इंस्टीट्यूट ऑफ पांडिचेरी और श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ सहित विभिन्न संस्थानों में प्रधानाचार्य, व्याख्याता और अतिथि संकाय के रूप में सेवा दी। उन्होंने कई पुस्तकों की रचना की और उनके शोध पत्र कई प्रकाशनों और पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। व्याकरण दर्शन शृष्टि प्रक्रिया विमर्श उनके उल्लेखनीय कार्यों में से एक है।The Vyakaran Darsane Srishti Prakriya Vimarsh of Acharya Ram Yatna shukla https://www.exoticindiaart.com/book/details/vyakaran-darsane-srishti-prakriya-vimarsh-of-acharya-ram-yatna-shukla-mzd836/ इग्ज़ाटिक इंडिया Luminous Books व्यक्तिगत जीवन उनका निधन 20 सितंबर 2022 को हुआ।सिंह अनुराग महामहोपाध्याय पद्मश्री प्रो. रामयत्न शुक्ल का तिरोधान, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-era-of-kashi-scholarly-and-scholarly-tradition-came-to-an-end-mahamahopadhyay-padmashree-prof-ramyatna-shukla-death-23085417.html दैनिक जागरण 20 सितंबर 2022PM condoles the demise of Prof Ram Yatna Shukla, President Kashi Vidvat Parishad https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1861035 प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो 20 सितंबर 2022UP Guv, CM remember Padma Shri Prof Shukla http://www.uniindia.com/up-guv-cm-remember-padma-shri-prof-shukla/north/news/2826580.html यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ इंडिया 22 सितंबर 2022 सम्मान एवं पुरस्कार thumb|200px|right|1998 में राष्ट्रपति पुरस्कार उन्हें 25 से अधिक पुरस्कार मिले हैं और कुछ उल्लेखनीय पुरस्कारों में राष्ट्रपति पुरस्कार, केशव पुरस्कार, वाचस्पति पुरस्कार और विश्वभारती पुरस्कार शामिल हैं। उन्हें महामहोपाध्याय की उपाधि दी गई थी। 2021 में, रामयत्न शुक्ल को सामाजिक कार्य श्रेणी में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।Pamdma Shri Prof. Ram Yatna Shukla https://www.padmaawards.gov.in/Content/CitationsForTickets/2021/202199.pdf Padmaawards.gov.in भारत सरकार 2019 सन्दर्भ श्रेणी:1932 में जन्मे लोग श्रेणी:२०२२ में निधन श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता श्रेणी:उत्तर प्रदेश के लोग श्रेणी:वाराणसी के लोग श्रेणी:संस्कृत श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:वैयाकरण श्रेणी:भाषा-विज्ञान