Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लालगढ़ महल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लालगढ़ महल राजस्थान में बीकानेर का एक महल और विरासत का होटल है, जिसे १९०२ और १९२६ के बीच इंडो-सरैसेनिक शैली में बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने अपने पिता महाराजा लालसिंह की स्मृति में बनवाया था। नगर के बाहर की इमारतों में लालगढ़ महल बड़ा भव्य है। बीकानेर शहर इस महल से केवल 3 किलोमीटर दूर है। == इतिहास == यह महल ब्रिटिश द्वारा बनाया गया था, क्यूंकि अंग्रेजों का मानना था कि मौजूदा जूनगर महल के लिए राजा अनुचित था, इसलिए उन्होंने राजा के लिए इस महल का निर्माण करवाया था। लक्ष्मी निवास पैलेस लालगढ़ महल का एक हिस्सा है, जिसका निर्माण १९०२ में पूरा हुआ था। १९७२ में, बीकानेर के महाराजा, करणी सिंह, एम.पी., ने गंगा सिंहजी चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की और महाराजा ने ट्रस्ट की सेवा में उपयोग किए जाने के लिए लालगढ़ महल के एक हिस्से का उपयोग ट्रस्ट की सेवा के रूप में किया था। लॉर्ड कर्जन महल का पहला उल्लेखनीय अतिथि था। वर्तमान में, लालगढ़ पैलेस उनकी बेटी राजकुमारी राज्यश्री कुमारी के स्वामित्व में है। == वास्तु-कला == लालगढ़ महल भारतीय, यूरोपीय और मुगल वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। महल मूल रूप से 100,000 रुपये की लागत से बनाया गया इस महल का डिज़ाइन ब्रिटिश वास्तुकार स्विंटन जैकब ने किया था। परन्तु समय बढने के साथ इसके निर्माण में 1 मिलियन रूपए की लागत और बढ़ गई। सारा का सारा महल लाल पत्थर का बना है, जिसपर खुदाई का बड़ा उत्कृष्ट काम है। भीतर के फर्श बहुधा संगमरमर के हैं। महल काफी विशाल है तथा इसमें सौ से अधिक भव्य कमरे हैं। महल के अहाते में मनोहर उद्यान बने हैं, जिनमें कहीं सघन वृक्षों, कहीं लताओं और कहीं रंग-बिरंगे फूलों से भरी हुई हरियाली की घटा दर्शनीय है। इस महल में महाराजा लालसिंह की सुन्दर प्रस्तर-मूर्ति खड़ी है। महल के एक भाग में तरणताल है। इस महल के भीतर एक पुस्तकालय है जिसमें कई हस्तलिखित पुस्तकों का संग्रह है। इस महल के दीवारों पर सुंदर चित्रकारी है। इस महल की सबसे अद्भुत संरचना इसका भोजन कक्ष है, जिसमें एक ही समय में लगभग ४०० से अधिक लोग खाना खाने के लिए बैठ सकते हैं। किले को सोनम कपूर अभिनीत फिल्म खूबसूरत में फवाद खान के शाही घर के रूप में दिखा गया था। == सन्दर्भ == == साहित्य के संदर्भ == Crump, Vivien; Toh, Irene (1996). Rajasthan (hardback). London: Everyman Guides. p. 400 pages. ISBN 1-85715-887-3. Michell, George; Martinelli, Antonio (2005). The Palaces of Rajasthan. London: Frances Lincoln. p. 271 pages. ISBN 978-0-7112-2505-3. Patnaik, Naveen (1990). A Desert Kingdom – The Rajputs of Bikaner (hardback). London: Weidenfeld and Nicolson. p. 120 pages. No known ISBN.