411 REFERENCE · Wikipedia
गुमराह (1963 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गुमराह गुमराह.jpg गुमराह का पोस्टर बी॰ आर॰ चोपड़ा बी॰ आर॰ चोपड़ा रवि अख़्तर-उल-ईमान (संवाद) सुनील दत्त, अशोक कुमार, माला सिन्हा, निरूपा रॉय, शशिकला 1963 भारत हिन्दी
गुमराह 1963 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण बी॰ आर॰ चोपड़ा ने किया। फिल्म में सुनील दत्त, अशोक कुमार, माला सिन्हा, निरूपा रॉय, देवेन वर्मा और शशिकला हैं। संगीत रवि ने बनाया था और बोल साहिर लुधियानवी के थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। अपने प्रदर्शन के लिए, शशिकला ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।
संक्षेप
मीना (माला सिन्हा) और कमला (निरूपा रॉय) दोनों एक अमीर पिता की दो बेटी हैं। कमला अपने पति, अशोक (अशोक कुमार) के साथ रहती है और वहीं मीना मुंबई में एक गायक-कलाकार राजेन्द्र (सुनील दत्त) से प्यार करते रहती है। कमला जब नैनीताल में आती है तो उसे मीना के राजेंद्र के साथ चक्कर के बारे में पता चलता है और वो उसकी शादी कराने के बारे में सोचते रहती है।
कमला उसकी शादी के लिए कुछ कर पाती, इससे पहले ही उसकी मौत हो जाती है। कमला के बच्चों के लिए सौतेली माँ लाने से उसके बच्चों को परेशानी होगी, इस डर वजह से मीना, अशोक से शादी के लिए तैयार हो जाती है। सब कुछ ठीक चल रहा होता है कि एक दिन उसकी मुलाक़ात राजेन्द्र से दुबारा होती है। वो उसका पीछा करते हुए मुंबई आ जाता है और वे दोनों अकेले में मिलते हैं।
एक दिन मीना को लीला (शशिकला) पकड़ लेती है और वो अपने आप को राजेन्द्र की बीवी बताती है और उसे ब्लैकमेल करती है। अब मीना उन दोनों में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर हो जाती है।
मुख्य कलाकार
सुनील दत्त — राजेन्द्र
माला सिन्हा — मीना
अशोक कुमार — बैरिस्टर अशोक
निरूपा रॉय — कमला
शशिकला — लीला
मूलचंद — सेठजी
नाना पालसिकर — मीना के पिता
देवेन वर्मा - प्यारेलाल
संगीत
गीत गायक रवि साहिर लुधियानवी ये हवा ये फिज़ा आ भी जा महेन्द्र कपूर 3:17 आजा आजा रे तुझको महेन्द्र कपूर, आशा भोंसले 5:43 आप आये तो ख्याल महेन्द्र कपूर 5:27 चलो एक बार फिर से महेन्द्र कपूर 4:38 एक परदेसी दूर से आया आशा भोंसले 2:30 एक थी लड़की मेरी सहेली आशा भोंसले 3:26 तुझको मेरा प्यार पुकारे महेन्द्र कपूर, आशा भोंसले 3:30
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="4"|1964
| शशिकला
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार
|
|-
| महेन्द्र कपूर ("चलो एक बार फिर से")
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार
|
|-
| साहिर लुधियानवी ("चलो एक बार फिर से")
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार
|
|-
| बी॰ आर॰ चोपड़ा
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ कथा पुरस्कार
|
|}
बाहरी कड़ियाँ
0057120 गुमराह
श्रेणी:1963 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:रवि द्वारा संगीतबद्ध फिल्में