411 REFERENCE · Wikipedia
नांगल वन्यजीव अभयारण्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नांगल वन्यजीव अभयारण्य IV नांगल, रूपनगर, पंजाब, भारत नांगल 1.16 2009 वन और वन्यजीव विभाग (पंजाब)
नांगल वन्यजीव अभयारण्य भारत के पंजाब राज्य के रूपनगर ज़िले में शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है।Nangal Wildlife Sanctuary https://explorehere.app/markers/kh75pwwqkxbxjtf30kxxrk5apx8a9sgp/nangal-wildlife-sanctuary एक्सप्लोरहीयर 31 अगस्त 2026 en नांगल वन्यजीव अभयारण्य यह 116 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला है और सतलुज नदी के किनारे स्थित बड़े नांगल आर्द्रभूमि का एक हिस्सा है। यह अभयारण्य एक महत्वपूर्ण पारिस्थितिक आवास है जिसमें कई तरह के पेड़-पौधे और जीव-जंतु शामिल है। यह सतलुज नदी पर बने एक मानव निर्मित जलाशय का हिस्सा है जिसे 1961 में भाखड़ा नांगल परियोजना के तहत बनाया गया था।
पारिस्थितिक महत्व
यह अभयारण्य नांगल शहर में भाखड़ा बांध के पास स्थित है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पक्षियों की विविधता के कारण यह अभयारण्य खासकर सर्दियों में पक्षियों के प्रवास के दौरान प्रकृति प्रेमियों और पक्षी देखने वालों को आकर्षित करता है।
नांगल वन्यजीव अभयारण्य में पक्षियों की 150 से ज़्यादा प्रजातियाँ, मछलियों की 35 प्रजातियाँ और स्तनधारियों, उभयचरों व सरीसृपों की कई प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यह प्रवासी जलपक्षियों और कई संकटग्रस्त प्रजातियों जैसे कि भारतीय पैंगोलिन और सफ़ेद गिद्ध को आवास प्रदान करता है। सन् 2019 में इस अभयारण्य को रामसर अभिसमय के तहत रामसर स्थल के रूप में शामिल किया गया।Nangal Wildlife Sanctuary https://rsis.ramsar.org/ris/2407?__goaway_challenge=meta-refresh&__goaway_id=2c404965056e4ae60761742d14fdca6b&__goaway_referer=https%3A%2F%2Fen.wikipedia.org%2F रामसर साइट्स इन्फॉर्मेशन सर्विस 31 अगस्त 2026 नांगल वन्यजीव अभयारण्य
संरक्षण
पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के बावजूद यह अभयारण्य अतिक्रमण, प्रदूषण, जागरूकता की कमी और आवास क्षरण जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। पारिस्थितिकी विशेषज्ञों द्वारा आर्द्रभूमि के आवास को अधिक प्रभावी ढंग से बहाल करने और प्रबंधित करने के लिए संरक्षण प्रयासों की सिफारिश की गई है।Ecologist suggests improvement in the degrading habitat of Nangal Wildlife Sanctuary https://timesofindia.indiatimes.com/city/chandigarh/ecologist-suggests-improvement-in-the-degrading-habitat-of-nangal-wildlife-sanctuary/articleshow/70161790.cms द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 31 अगस्त 2026 10 जुलाई 2019 पारिस्थितिकी विशेषज्ञ ने नांगल वन्यजीव अभयारण्य के बिगड़ते आवास में सुधार का सुझाव दिया है
इन्हें भी देखें
कांजली आर्द्रभूमि
हरिके आर्द्रभूमि
रोपड़ आर्द्रभूमि
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत में रामसर स्थल
श्रेणी:संरक्षित क्षेत्र
श्रेणी:अभयारण्य
श्रेणी:भारत की आर्द्रभूमियाँ