Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पंजनद नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पंजनद Panjnad.png पंजनद का मार्ग देश प्रांत पंजाब सिंधु नदी मिठनकोट 28 56 59.99 N 70 29 59.99 E type:_river 395,000 km2 mi2 on चनाब सतलुज 71 km mi on मिठनकोट 2,500 m3/s cuft/s on पंजनद (ur پَنْجنَد) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित एक नदी है। इसका नाम फ़ारसी शब्द पंज (fa پنج, 'पाँच') और संस्कृत शब्द नदी से व्युत्पन्न है तथा इसका अर्थ है "पाँच नदियाँ"। यह पंजाब की पाँच मुख्य नदियों के संगम से बनता है: झेलम, चनाब, रावी, ब्यास और सतलुज।Topography and Drainage of Pakistan on countrystudies.us website Retrieved 16 January 2021Panjnad River with major tributaries of Indus Riverhttps://www.adb.org/projects/documents/trimmu-and-panjnad-barrages-improvement-project-panjnad-barrages-iee Trimmu and Panjnad Barrages Improvement Project: Rehabilitation and Upgrading of Panjnad Barrage - Asian Development Bank Project Document Page No. 25 पांच नदियों का संगम पहिली नदी, झेलम नदी (Jhelum) वेरी नाग चश्में से उद्गम होती हुई कश्मीर से निकल के वुल्लर झील से गुजरती हुई पाकिस्तान में दाखिल हो जाती है। 724 किलोमीटर की कुल दुरी तय करती हुई ‘त्रिमू’ नाम की जगह पर चेनाब में मिल जाती है।   दूसरी नदी चेनाब (Chenab), ‘बारा-लाचा’ श्रोत से निकल के चन्द्र-भागा नामक दो और नदिओं के साथ किस्तवाड़, अखनूर (जम्मू-कश्मीर) होती हुई पाकिस्तान पंजाब में जाकर सतलुज में गिर जाती है। तीसरी नदी रावी (Ravi), रोहतांग दर्रे से निकलके पाकिस्तानी पंजाब में रंगपुर के पास चेनाब में शामिल हो जाती है। चौथी नदी, व्यास (Beas), रोहतांग दर्रे से निकलके कुल्लू मनाली होती हुई हरिके-पत्तन नाम के स्थल पर सतलुज दरिया में लीन हो जाती है। पांचवी नदी, सतलुज (Sutlej), मानसरोवर झील से उद्गम होके स्पीती घाटी के कुछ नदियों से होती हुई रोपड़ पार करती हुई फिरोजपुर फाजिल्का के पास से पाकिस्तान-पंजाब में दाखिल हो जाती है सतलुज चेनाब नदी में लीन होने के बाद और सिंध दरिया में शामिल होने से पहले उच्च-शरीफ़(Uch Sharif) के पास करीब 45 किलोमीटर का फासला तय करती है इस 45 किलोमीटर के फासले की नदी ‘पंजनद’ कहलाती है इसके बाद ये नदी सिंध(Sindh) दरिया में शामिल होके गुजरात होती हुई अरब सागर में खपत हो जाती है। सन्दर्भ श्रेणी:पाकिस्तान की नदियाँ