411 REFERENCE · Wikipedia
उम्मैद महल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उम्मैद महल जोधपुर में स्थित एक महल है। इसका निर्माण महाराजा उम्मैद सिंह द्वारा सन 1943 में करवाया गया था। यह मार्बल और बालूका पत्थर से बना है। इस महल के संग्रहालय में पुरातन युग की घडियां और पेंटिंग्स भी संरक्षित हैं। यही एक ऐसा बीसवीं सदी का महल है जो बाढ़ राहत परियोजना के अंतर्गत निर्मित हुआ, जिसके कारण बाढ़ से पीड़ित जनता को रोजगार प्राप्त हुआ। यह महल सोलह वर्ष में बनकर तैयार हुआ। बलुआ पत्थर से बना यह अतिसमृद्ध भवन अभी पूर्व शासकों का निवास स्थान है जिसके एक हिस्से में होटल चलता है और बाकी के हिस्से में संग्राहालय।
श्रेणी:जोधपुर के दर्शनीय स्थल
श्रेणी:राजस्थान के महल