411 REFERENCE · Wikipedia
बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद के अध्यक्ष(বাংলাদেশের জাতীয় সংসদের স্পীকার, उच्चारण: बाङ्लादेशेर जातीयो शॉङ्शोदेर स्पीकार अर्थात्:बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद के/की स्पीकर), बांग्लादेश की संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक पद है। वे बांग्लादेश की संसद के सभापति एवं अधिष्ठाता है। संसद के अधिष्ठान के अलावा, अध्यक्ष, राष्ट्रपति के उप कार्यवाहक भी हैं, अर्थात्, राष्ट्रपति के अभाव में वे राष्ट्रपतित्व का निर्वाह के लिये भी जिम्मेदार हैं। इसके अलावा, कुछ अवसरों पर वे विदेशों में भी सदन व देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने संसद के सदस्यों द्वारा निर्वाचित किया जाता है। वे तटस्थ होता हैं एवं संसद को भंग किए जाने के बाद भी अगले अध्यक्ष के चयन तक अध्यक्षता की जिम्मेदारियां निभाने है।
चुनाव
सभापति का चुनाव, प्रक्रिया के नियमों के अनुसार होता है। वेस्टमिंस्टर प्रणाली पर आधारित किसी भी व्यवस्था के अनुरूप ही बांग्लादेश की संसद के सभापति का चुनाव भी सदस्यों द्वारा ही होता है। सदन की पहली बैठक निवर्तमान सभापति की अध्यक्षता में बैठती है। इस बैठक में अध्यक्ष महोदय(या उनकी गैरमौजूदगी में उपाध्यक्ष महोदय), नव निर्वाचित सदन के नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव नियमों के आधार पर करने की प्रक्रिया शुरू करते हैं, एवं यह चुनाव निवर्तमान सभापति की अध्यक्षता में ही किया जाता है। बहरहाल, नियमों के अनुसार, एक व्यक्ति अपने स्वयं के चुनाव की अध्यक्षता नहीं कर सकता है। नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के पश्चात सदन को अनुकल के लिए स्थगित कीया जाता है एवम नए पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई जाती है। इसके पश्चात सदन पुनः लय अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठती है।
कार्यकाल
बांग्लादेश की राजनीतिक परंपरा में, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपथ ग्रहण करने के साथ ही पद-ग्रहित मान लिया जाता है। अध्यक्ष को, बांग्लादेश के राष्ट्रपति, पद की शपथ दिलाते हैं। सदन के अन्य सामान सांसदों के विपरीत, राष्ट्रीय संसद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अपने पद पर तब तक विराजमान रहते हैं जब तक उनके संबंधित उत्तराधिकारी पद पर विराजमान नहीं होते(आमतौर पर नए संसद के निर्वाचन के पश्चात)। बांग्लादेश की संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार जैसे ही कार्यवाहक सरकार सत्ता पर आती है वैसे ही, प्रधानमंत्री, अन्य कैबिनेट मंत्री, सत्ता पक्ष के नेता, नेता विपक्ष एवं संसद के मुख्य सचेतक व अन्य सचेतकों को पद सेवानिवृत्त मान लिया जाता है। केवल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ही क्रमिक सदनों के बीच एक कड़ी की तौर पर बने रहते हैं।
कार्य व शक्तियाँ
पदाधिकारियों की सूची
बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष व उपाध्यक्षगण की सूची
निम्न तालिका में सभी पूर्व पदाधिकारियों की काल सहित सूची दी गई है:http://www.parliament.gov.bd/Other_Info/Other_Info.htm अध्यक्षगण की सूची 17 मई 2016 https://web.archive.org/web/20121227082542/http://www.parliament.gov.bd/Other_Info/Other_Info.htm 27 दिसंबर 2012 dead
सदनअध्यक्ष उपाध्यक्ष संबंधनकार्यकाल प्रारंभ कार्यकाल अंतप्रथम् सदनशाह अब्दुल हामिदमो• बायतुल्लाह्बांग्लादेश अवामी लीगअप्रैल 10, 1972मई 1, 1972मोहम्मद मोहम्मदुल्लाःबांग्लादेश अवामी लीगअप्रैल 7, 1973जनवरी 26, 1974अब्दुल मालिक वकीलबांग्लादेश अवामी लीगजनवरी 27, 1974नवम्बर 5, 1975द्वितीय सदन मिर्जा गुलाम हाफिजबेॅरिस्टर सुल्तान अहमदबांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी अप्रैल 2, 1979मार्च 23, 1982तृतीय सदनशम्सुल हुडा चौधरीमो• कोर्बान अलीजातीयो पार्टीजुलाई 10, 1986अप्रैल 24, 1988चतुर्थ सदनशम्सुल हुडा चौधरीबेॅरिस्टर सुल्तान अहमदजातीयो पार्टीअप्रैल 25, 1988अप्रैल 5, 1991पंचम् सदन अब्दुर्रहमान बिस्वासशेख रजाक अलीबांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टीअप्रैल 5, 1991सितंबर 25, 1991शेख रजाक अलीहुमायूं खान पान्नीबांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टीअक्टूबर 12, 1991मार्च 19, 1996शष्ठम् सदनशेख रजाक अलीएल के सिद्दिकी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टीमार्च 19, 1996जुलाई 14, 1996सप्तम् सदनहुमायूँ राशिद चौधरीएॅडवोकेट अब्दुल हामिदबांग्लादेश अवामी लीगजुलाई 14, 1996जुलाई 10, 2001एॅडवोकेट अब्दुल हामिदप्रो• अली अशरफ बांग्लादेश अवामी लीगजुलाई 12, 2001अक्टूबर 28, 2001अष्ठम् सदनजमीरुद्दीन सरकारमोहम्मद अख़तर हामिद सिद्दिकी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी अक्टूबर 28, 2001जनवरी 25, 2009नवम् सदन|अब्दुल हामिद
|शौकत अली
|
|बांग्लादेश अवामी लीग
|जनवरी 25, 2009
|अप्रैल 24, 2013
|-
|- valign=top
|
|शौकत अली (अभिनयक)
|खाली
|
|बांग्लादेश अवामी लीग
|अप्रैल 24, 2013
|अप्रैल 30, 2013
|-
|- valign=top
|
|शिरिन शर्मीन चौधरी
|शौकत अली
|
|बांग्लादेश अवामी लीग
|अप्रैल 30, 2013
|जनवरी 24, 2014
|-
|- valign=top
|दषम् सदन'शिरिन शर्मीन चौधरीफज्ले रब्बी मियाँबांग्लादेश अवामी लीगजनवरी 24, 2014बा हाल
इन्हें भी देखें
बांग्लादेश की संसद
बांग्लादेश सरकार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष
श्रेणी:बांग्लादेश की संसद
श्रेणी:बांग्लादेश के राजनैतिक पद
श्रेणी:बांग्लादेश के संवैधानिक पद