Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बड़हलगंज

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बड़हलगंज Barhalganj बड़हलगंज India Uttar Pradesh 26.285 83.506 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति ज़िला गोरखपुर ज़िला प्रान्त उत्तर प्रदेश देश 126618 2001 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 बड़हलगंज (Barhalganj) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर ज़िले में स्थित एक नगर है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 विवरण बड़हलगंज सरयू नदी के किनारे बसा हुआ एक कस्बा एवं नगर पंचायत है। यहाँ सबसे प्रसिद्ध मुक्तिपथ है। यहाँ पौहारी महाराज की कुटी के नाम से प्रसिद्ध मंदिर है जो राम जानकी मार्ग पर स्थित है। यहाँ पर कुछ प्रसिद्ध गाँव है। संसारपार ,कल्यानपुर , भैसौली, मरवट आदि। नगर पंचायत क्षेत्र के मध्य में प्रसिद्ध जलेश्वर नाथ मंदिर भी है।सरयू नदी के तट पर कई प्राचीन और प्रसिद्ध मन्दिर हैं।नगर के उत्तरी भाग में प्रसिद्ध विचित्रवीर हनुमान जी का मंदिर स्थित है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर स्थित है। उनके साथ साथ-साथ वह मंदिर शिव भगवान के मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। बड़हलगंज में पूर्वांचल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में सम्मिलित होने वाले दो शिक्षण संस्थान हैं-नेशनल इंटर कॉलेज और नेशनल पीजी कॉलेज । नेशनल पीजी कॉलेज ही एक मात्र गोरखपुर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध उस क्षेत्र का ऐसा कॉलेज हैं जहां पर कृषि विज्ञान विषय की पढ़ाई होती है। इसके कृषि संकाय की ख्याति राष्ट्रीय स्तर की रही है । इस कॉलेज का अपना छात्रावास भी है जहां छात्र निवास करते है कई शिक्षक अपने विषय क्षेत्र की विद्वता के कारण आज लोगों द्वारा याद किए जाते हैं जैसे इण्टर कालेज में हिन्दी साहित्य के दो अध्यापक- के डी शुक्ल और कृष्ण मुरारी सिन्हा। इन्हें भी देखें गोरखपुर ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:गोरखपुर ज़िला श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर श्रेणी:गोरखपुर ज़िले के नगर