411 REFERENCE · Wikipedia
सूझोऊ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|चीन का ध्वज
सूझोऊ (苏州, Suzhou) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी भाग में स्थित जिआंगसु प्रांत का एक मुख्य शहर है। यह शंघाई के पड़ौस में यांग्त्से नदी की डेल्टा (नदीमुख) के क्षेत्र में ताइहू झील के किनारे स्थित है। यह चीन की प्रशासन प्रणाली के अनुसार एक उपप्रांतीय शहर (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखता है। सन् २०१० की जनगणना में इसके पूरे क्षेत्र की आबादी १ करोड़ अनुमानित की गई थी जिनमें से लगभग ४० लाख शहरी इलाक़े में बसे हुए थे।
सूझोऊ की स्थापना ५१४ ईसापूर्व में हुई थी और यह २,५०० साल का इतिहास रखता है। इस शहर की नहरें, पगोडा, पत्थर के पुल और बाग़-बग़ीचे इसे चीन के सबसे बड़े पर्यटक स्थलों में से एक बनाते हैं। चीन के सोंग राजवंश के ज़माने से यह चीन के रेशम कारोबार का भी एक प्रमुख केंद्र रहा है।Suzhou: where the goods of all the provinces converge, Michael Marmé, Stanford University Press, 2005, ISBN 978-0-8047-3112-6
मौसम
औपचारिक रूप से सूझोउ को आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु क्षेत्र माना जाता है। गर्मियाँ लम्बी, बहुत गर्म और नम होती हैं। जुलाई में तापमान ३५ °सेंटीग्रेड तक जा सकता है। सर्दियों में साइबेरिया से सर्द हवाएँ तापमान शून्य से नीचे गिरा देती हैं और कभी-कभी बर्फ़ गिर सकती है।
संस्कृति
सूझोऊ अपनी चीनी नौटंकी, दस्तकारी, चित्रकारी, रेशम और खान-पान के लिए प्रसिद्ध है।
सूझोऊ से सम्बंधित चीनी कहावतें
सूझोऊ में पैदा हो, हांगझोऊ में जीयो, गुआंगझोऊ में खाओ, लिऊझोऊ में मरो
सूझोऊ अपने सुन्दर-सुशील और पढ़े-लिखे नागरिकों के लिए मशहूर था, हंगझोऊ अपने सौंदर्य के लिए, गुआंगझोऊ अपने खाने के लिए और लिऊझोऊ में दफ़नाने के लिए नानमु लकड़ी के ताबूत बनते थे जो शरीर के क्षीण होने की प्रतिक्रिया को धीमा कर देते थे
ऊपर स्वर्ग, नीचे सूझोऊ और हांगझोऊ
यानि ऊपर और नीचे स्वर्ग ही स्वर्ग
इन्हें भी देखें
जिआंगसू
सन्दर्भ
2
श्रेणी:चीन के शहर
श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के नगर
श्रेणी:जिआंगसू