Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बीइंग ह्यूमन फ़ाउन्डेशन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बीइंग ह्यूमन फ़ाउन्डेशन एक मुंबई-स्थित समाज-कल्याण संस्था है जिसकी स्थापना बॉलिवुड के सितारे सलमान खान ने १४ जनवरी २००७ में मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर की थी। यह संस्था भारत के पिछड़े हुए और गरीब लोगों की शिक्षा और उनके स्वस्थ्य का खर्च उठाती है। संस्था के अनुदान का मुख्य स्रोत बीइंग ह्यूमन ब्रांड की वस्तुओं की बिकरी है, जिनसे २०१६ में ३०० करोड़ रुपिये प्राप्त हुए थे। फ़ाउन्डेशन कई नि:शुल्क कार्यों का समर्थन करता है। यह मुंबई के अक्षरा हाई स्कूल के २०० बच्चों शिक्षा का खर्च उठाता है। इसके अतिरिक्त ३०० बच्चों का खर्च मुंबई की ग़ैर-लाभकारी संस्था असीमा के माध्यम से भी उठाया जाता है। फ़ाउन्डेशन वीर (VEER) पहल को भी अनुदान प्रदान करता है जिसके कार्यक्रम से दिव्यांगों को अत्म-निर्भर बनाने के प्रयास किए जाते हैं। दिसम्बर २०१५ तक इस कार्यक्रम के अंतरगत १९०९ व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया गया था, जिनमें से ११९४ ने रोज़गार भी पा लिया था। संस्था ऐसे कार्यक्रमों को भी प्रारंभ कर चुकी है जिनसे विद्यार्थियों की मूल क्षमताओं का विकास किया जाता है और इस दिशा में कैरियर विकास केन्द्रों को गठित किया गया है। बीइंग ह्यूमन जन्मजात हृदय दोष और जन्मजात खोपड़ी से जुड़े दोषों से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए अनुदान प्रदान किया है। उसने महाराष्ट्र में खूखे से पीड़ितों की सहायता की है और कश्मीर में तूफ़ान से पीड़ित लोगों को रज़ाइयाँ पहुँचाई हैं, मुफ़्त आँखों के कैंपों का आयोजन किया है जहाँ मोतियाबिन्द शल्यचिकित्साओं की सुविधा प्रदान की गई। मुंबई में उसने अस्थि मज्जा अनुदानकर्ताओं के पंजीकरण कैंपों में भी सहायक रही है। २०१८ में बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने धमकी दी कि वह इस संस्था का नाम काली सूची में लिख देगी अगर अपोहन (dialysis) मशीनों को बांद्रा में नहीं लगाए। यह परियोजना एक सार्वनिक-निजी साझेदारी थी जिसमे नगरपालिका सरकार जगह मुहय्या करवाने वाली थी जबकि फ़ाउन्डेशन कम-खर्च अपोहन सुविधा और कर्मचारियों को बनाए रखने वाला था। फ़ाउन्डेशन ने इस बात से इंकार किया कि संस्था ने कभी भी कोई नगरपालिका के साथ औपचारिक समझौते पर उसने हस्ताक्षर किए थे। == शिक्षा == अक्षरा हाई स्कूल असीमा कैरियर विकास केन्द्र शिक्षा संसाधन केन्द्र, महाराष्ट्र महाराष्ट्र प्रबोधन सेवा मंडल (MPSM) रंगमंच और नाटक की पहल बीइंग बजरंगी ब्रिलिअंट स्कूल ऑफ़ साइंस ट्यूबलाइट परियोजना == साझेदार == अक्षरा हाई स्कूल असीमा माया फ़ाउन्डेशन मैरो डोनर रेजिस्ट्री, भारत दि मैक्स फ़ाउन्डेशन == अनुदान == यह समाजसेवी संस्था अनुदान स्वीकार करती है, परन्तु इसके हिस्से में ८ से १०% बीइंग ह्यूमन ब्रांड वाले वस्त्र हैं जिन्हें मंधना इंडस्ट्रीज़ द्वारा बाज़ार पहुँचाया जाता है, क्योंकि संस्था के नाम का ब्रांड के तौर उपयोग करने के लिए लाइसेंस फ़ी देना अनिर्वार्य है। ब्रांड के राजस्व में विदेशी बिक्री का हिस्सा एक-चौथाई है और ऑनलाइन बिक्री से राजस्व का १०% प्राप्त होता है। २३ जून २०१७ को पी वी आर सिनेमाज़ ने घोषणा की है कि वह फ़ाउन्डेशन के साथ साझेदारी कर रही है और उसके गाहक हर फ़िल्म टिकट की खरीदी के साथ दो रुपिये दान कर सकते हैं। == इन्हें भी देखें == सलमान खान सलमान खान ने बीइंग ह्यूमन की शुरुआत कब की इसकी प्रामाणिक जानकारी इस लेख में उपलब्ध है https://bollywoodyatraa.com/being-human-foundation-ki-shuruaat-kab-hui-thi/ == सन्दर्भ ==