411 REFERENCE · Wikipedia
टीन का पुरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Teen Ka Pura Chak kishanpur
टीन का पुरा गाँव मध्य प्रदेश के मुरैना जिले मे स्थित एक गाँव है। इस गाँव का दूसरा नाम चक् किशनपुर भी है। इस गाँव का नाम संपन्न और विकसित गाँवों की सूची मे आता है। यह गाँव जिला मुख्यालय से 30 KM की दूरी पर पूर्व में स्थित है। इस गाँव की स्थापना ठा. भगवान सिंह डोयला द्वारा सन् 1935 मे की गई थी। इस गाँव की बर्तमान जनसंख्या 600 से 900 है। यह गाँव चारों ओर से पेड़ो से घिरा हुआ है।यहाँ के लोगों का पेसा ज्यादातर खेती ही है। मुरैना का प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर इसी गाँव में बना हैI इस गाँव में अन्य गाँव की तुलना में ज्यादातर बबूल के पेड़ है। इस गाँव को अगर दूर से देखें तो , यह केवल एक खूबसूरत जंगल - सा दिखाई देता है। यह चारों ओर से पेड़ों से घिरा हुआ गाँव है। इस गाँव के उत्तर दिशा मे देवालय मंदिर और परीक्षा गाँव स्थित है । तो वहीं दक्षिण दिशा की ओर भैंसोरा , उदियापुरा और अरदौनी जैसे गाँव । पश्चिम दिशा में सांगोली और हुराई पुरा गाँव हैं । और पूर्व मे बाराहेट गाँव स्थित है। यहाँ सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में जल है । इस गाँव के बगल से होकर एक नहर बहती है , इसी नहर का पानी सिंचाई के लिए प्रयोग होता है ।यह एक कृषि प्रधान गाँव है । रवि फसलों के अलावा यहाँ धान का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है। इस गाँव में पानी के लिए जगह - जगह हैंडपंप एवं कई दशकों पुराने कुएं है ।
www.morena.nic.in
इतिहास
इस गाँव का इतिहास बडा ही रोचक है। इस गाँव को सन् 1935 मे ठा. भगवान सिंह डोयला ने बसाया था। इस गाँव मे लगभग 80 से 90 साल पुरानी एक टीन है। जो आज भी सुरक्षित है। इसी कारण इस गाँव का नाम टीन का पुरा पड गया ।
आबादी
यहाँ लगभग 90 प्रतिशत गर्जर जाति के लोग रहते हैं। एवं गुर्जरों मे सर्वाधिक डोयला , सैमों और ढीगल निवास करते हैं। शेष मे से 03 प्रतिशत के लगभग मुसलमान और 05 प्रतिशत जाटव और 02 प्रतिशत अन्य जाति के लोग रहते हैं।
पर्यटन
यहाँ का प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर अपने आप मे पौराणिक और धार्मिक संपदा का धनी है।यहाँ और भी कई मंदिर हैं जैसे हनुमान मंदिर और शिवलिंग है। यहाँ प्रतिदिन सुन्दर कान्ड का पाठ होता है। इस मंदिर के संस्थापक एवं प्रमुख पुजारी श्री श्री 1008 श्री पुरुषोत्तमदास जी महाराज थे। ऐसे संत हर जगह मिलना सम्भव नहीं है।
कैसे पहुँचे
यह गाँव मुरैना जिले से 30 KM पूर्व की ओर स्थित है। इस गाँव में पहुँचने के लिए पक्के मार्ग है। (1) मुरैना AB Road से टीकरी से होते हुए एक Highway मालनपुर को गया है । आप इस मार्ग से होते हुए आ सकते है । (2) एक मार्ग मुरैना स्टेशन से होते हुए खेडा - दतहरा और परीक्षा से होते हुए आया है । (3) एक शॉर्टकट मार्ग बिचोली - नगरा - कुतवार से होते हुए आया है।मुरैना
इन्हे भी देखें
मुरैना
राम जानकी मंदिर
सामान्य ज्ञान 2022 VKD Publications Pvt. Ltd. 2022 978-93-90955-44-2 Delhiसन्दर्भ
https://www.census2011.co.in/data/village/452235-chak-kishanpur-madhya-pradesh.html Chak kishanpur population -morena madhya pradeshhttps://villageinfo.in/madhya-pradesh/morena/morena/chak-kishanpur.html Chak kishanpur village in Morena , madhya pradesh villageinfo.in https://web.archive.org/web/20230108062344/https://villageinfo.in/madhya-pradesh/morena/morena/chak-kishanpur.html 8 जनवरी 2023 8 जनवरी 2023 bot: unknown