Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सेवा क्षेत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सेवा सेवा क्षेत्र या तृतीयक क्षेत्र (अंग्रेज़ी: Service Sector या Tertiary Sector) अर्थव्यवस्था का वह हिस्सा है जिसमें प्रत्यक्ष वस्तुओं का उत्पादन न होकर सेवाओं का प्रदाय होता है। इस क्षेत्र में व्यापार, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, बैंकिंग, बीमा, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन तथा मनोरंजन जैसी सेवाएँ शामिल हैं।https://www.drishtiias.com/hindi/daily-updates/daily-news-analysis/india-s-service-sector-1 भारत का सेवा क्षेत्र Drishti IAS en 2025-10-02http://indiabudget.gov.in/budget2011-2012/es2010-11/hchap-10.pdf Wayback Machine www.indiabudget.gov.in 2025-10-02मई 2026 InternetArchiveBot परिचय अर्थव्यवस्था को सामान्यतः तीन क्षेत्रों में बाँटा जाता है- प्राथमिक क्षेत्र (कृषि, खनन, वानिकी आदि), द्वितीयक क्षेत्र (उद्योग एवं विनिर्माण), और तृतीयक क्षेत्र (सेवाएँ)। सेवा क्षेत्र को कभी-कभी ज्ञान आधारित क्षेत्र भी कहा जाता है क्योंकि इसमें मानवीय कौशल, ज्ञान और सूचना की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। महत्व सेवा क्षेत्र आधुनिक अर्थव्यवस्था का प्रमुख हिस्सा है। यह सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में बड़ा योगदान देता है। भारत जैसे देशों में सूचना प्रौद्योगिकी, बीपीओ (BPO) और बैंकिंग सेवाओं के कारण यह क्षेत्र तेज़ी से बढ़ा है। ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में यह रोज़गार का प्रमुख साधन है। भारत में सेवा क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र का योगदान सबसे अधिक है। 2023 के आँकड़ों के अनुसार भारत के GDP में सेवा क्षेत्र का योगदान लगभग 55-60% था। सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और आईटी-सक्षम सेवाएँ (ITES) भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाती हैं। पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा भी भारत के सेवा क्षेत्र के महत्वपूर्ण अंग हैं। आलोचना कुछ अर्थशास्त्री मानते हैं कि सेवा क्षेत्र की अत्यधिक वृद्धि से प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रों की उपेक्षा हो सकती है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और विनिर्माण उद्योग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इन्हें भी देखें प्राथमिक क्षेत्र द्वितीयक क्षेत्र अर्थव्यवस्था सूचना प्रौद्योगिकी सन्दर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ भारत का सेवा क्षेत्र – IBEF वर्ल्ड बैंक – वैश्विक सेवा क्षेत्रमई 2026 InternetArchiveBot श्रेणी:अर्थव्यवस्था श्रेणी:सेवा क्षेत्र श्रेणी:सकल घरेलू उत्पाद