Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

द एज ऑफ एडलाइन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

द एज ऑफ एडलाइन सन् २०१५ की अमेरिकी रोमानी काल्पनिक फिल्म है जिसका निर्देशन ली टोलैंड क्रीगर ने किया है। फ़िल्म का कथानक जे॰ मिल्स गुडलो और साल्वाडोर पास्कोविट्ज़ ने लिखा। फिल्म में ब्लैक लिवली ने एडलाइन का अभिनय किया है और उनके साथ मिकील हाउसमन, कैथी बेकर, अमांडा क्रू, हैरिसन फोर्ड एवं एलेन बर्स्टिन ने भी अभिनय किया हैं। ह्यूग रॉस द्वारा सुनाई गई यह कहानी एक युवा महिला एडलाइन बोमन की है, जिसकी उनतीस साल की उम्र में एक दुर्घटना के बाद उम्र बढ़ना रुक जाती है। फ़िल्म का निर्माण सिडनी किमेल एंटरटेनमेंट और लेकशोर एंटरटेनमेंट ने किया था। प्रिंसिपल फोटोग्राफी ५ मार्च से ५ मई २०१४ तक वैंकूवर में हुई। इसका प्रीमियर १९ अप्रैल २०१५ को न्यूयॉर्क शहर में हुआ और संयुक्त राज्य अमेरिका में लायंसगेट द्वारा २४ अप्रैल २०१५ को इसे सिनेमाघरों में प्रसारित किया गया। फिल्म को समालोचकों से मिश्रित समीक्षा मिली, हालांकि कई लोगों ने लिवली और फोर्ड दोनों के काम की प्रशंसा की, उन्हें हाल के वर्षों में उनके कुछ सर्वश्रेष्ठ कार्यों के रूप में उद्धृत किया। इसे बॉक्स-ऑफिस पर मामूली सफलता मिली। $२.५ करोड़ के बजट पर बनी इस फ़िल्म ने दुनिया भर में $६.५७ करोड़ की कमाई की। फिल्म को ४२ वें सैटर्न अवार्ड्स में दो नामांकन मिले जिसमें एक सर्वश्रेष्ठ काल्पनिक फिल्म के लिए था और दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए लिवली को मिला। कथानक एडलाइन मैरी बोमन का जन्म सन् १९०८ में नव वर्ष के दिन सैन फ्रांसिस्को में रात १२:०१ बजे फेय और मिल्टन बोमन के घर हुआ था। सन् १९२९ में जब वह २१ वर्ष की थीं, एडलाइन ने इंजीनियर क्लेरेंस जेम्स प्रेस्कॉट से शादी की। तीन साल बाद सन् १९३२ में उनकी एक बेटी हुई जिसका नाम फ्लेमिंग था। पाँच साल बाद सन् १९३७ में गोल्डन गेट सेतु के निर्माण के दौरान क्लेरेंस के साथ-साथ नौ अन्य लोग मारे गए। उसकी मृत्यु के दस महीने बाद एडलाइन अपने माता-पिता के समुद्र तट वाले घर में गाड़ी चला रही थी उसी समय कार एक खाई गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। सोनोमा काउंटी में एक जमी हुई झील में उसकी मृत्यु हो गई। लेकिन बाद में उसकी कार पर बिजली गिरने की घटना ने उसे पुनर्जीवित कर दिया। तब से एडलाइन की उम्र बढ़ना बंद हो गई। सोलह साल बीत जाते हैं और सन् १९५३ में एक पुलिस अधिकारी उसकी आईडी जब्त कर लेता है और सोचता है कि यह नकली होगी क्योंकि वह अब ४५ साल की है लेकिन फिर भी २९ साल की लगती है। उस रात, दो एफबीआई एजेंट अध्ययन के लिए उसका अपहरण करने का प्रयास करते हैं। उसे एहसास होता है कि उसे अपना शेष जीवन भागते हुए बिताना होगा। इसके साथ ही हर दशक में उसे अपनी पहचान बदलनी होगी। वो अपनी बेटी फ्लेमिंग को को भी आँसुभरी विदाई देती है जो अब युवा हो चुकी है और अपनी माँ से भी बड़ी दिखाई देने लगी है। छह दशक बाद सन् २०१५ में "जेनिफर लार्सन" नाम के साथ एडलाइन को परोपकारी एलिस जोन्स से प्यार हो जाता है। वह जानती है कि वह एक उचित संबंध नहीं रख सकती है लेकिन उसका विरोध नहीं कर सकती। अंत में वह उसके माता-पिता की ४० वीं सालगिरह की पार्टी में जाती है। उसके पिता विलियम उसे तुरंत पहचान लेते हैं लेकिन वह दावा करती है कि एडलाइन उसकी माँ थी जिसकी छह साल पहले मृत्यु हो गई थी। एडलाइन याद करती है कि वह एक बार विलियम से प्यार करती थी और वह उससे शादी करना चाहता था। विलियम उसका सामना करता है और वह सच्चाई स्वीकार करती है। वह उससे एलिस की खातिर रुकने की विनती करता है, लेकिन इसके बजाय एडलिन एलिस को एक खत लिखती है और चली जाती है। गाड़ी चलाते हुए अडालाइन यह कहने के लिए फ्लेमिंग को फोन करती है (अब उसकी दादी के उम्र की है) कि वह इस जीवन से थक गई है। तभी उसके कार की टक्कर होती है और वह खाई गिरती है। कार से फेंके जाने पर हाईपोथर्मिया के कारण एडलाइन का दिल रुक जाता है। एक एम्बुलेंस दल उसे एक डिफिब्रिलेटर से पुनर्जीवित करता है और वह अस्पताल में एलिस के साथ होती है। वे अपने प्यार का इजहार करते हैं और एडलाइन उसे अपने जीवन के १०७ साल की कहानी बताती है। एक साल बाद एलिस और एडलिन एक पार्टी के लिए निकल रहे हैं, जब दर्पण में वो एक भूरे बाल को देखती है। जब एलिस पूछती है कि क्या वह ठीक है तो वह जवाब देती है कि वह "एकदम सही" है। एक वॉयसओवर बताता है कि डिफिब्रिलेटर के झटके ने उसकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया। एडलिन यह महसूस करते हुए मुस्कुराती है कि वह अब एलिस के साथ बूढ़ी होने में सक्षम है। कलाकार right Cannes 090 (27830786580) (cropped).jpg 112 Michielhuisman2015 (cropped).jpg 120 ब्लैक लिवली और मिकील हाउसमन, जो मुख्य कलाकार हैं। ब्लैक लिवली – एडलाइन मैरी बोमन / जेनिफर "जेनी" लार्सन /सुसान फ्लेशर मिकील हाउसमन – एलिस जोन्स हैरिसन फोर्ड – विलियम जोन्स एंथनी इंग्रुबर – युवा विलियम जोन्स लिंडा बॉयड – रीगन एलेन बर्स्टिन – फ्लेमिंग प्रेस्कॉट कैथी बेकर – कैथी जोन्स अमांडा क्रू – किक्की जोन्स निर्माण मई २०१० में कैथरीन हीगल को मुख्य पात्र के रूप में चुना थाhttps://www.hollywoodreporter.com/hr/imdb/article_display.jsp?vnu_content_id=1004090861&vnu_special_account_code=thrsiteimdbpro Katherine Heigl to star in 'Age of Adaline' किट बोरिस मई 12, 2010 द हॉलीवुड रिपोर्टर फ़रवरी 12, 2014https://www.deadline.com/2010/11/katherine-heigls-daughter-cast-in-adaline/ Angela Lansbury To Play Katherine Heigl's Daughter In 'Adaline' फ्लेमिंग माइक जूनियर नवम्बर 12, 2010 डेडलाइन फ़रवरी 12, 2014 और नवंबर में हीगल अपना नाम वापस ले लेती हैं। ऐसी अफवाहें थीं कि उसे लेकशोर द्वारा उन्हें निकाल दिया गया था, जिसे लेकशोर और हेगल दोनों ने नकार दिया था।https://www.deadline.com/2010/11/katherine-heigl-out-of-adaline/ Katherine Heigl Out Of 'Adaline' फ्लेमिंग माइक जूनियर नवम्बर 15, 2010 डेडलाइन फ़रवरी 12, 2014 बाद में उन्होंने घोषणा की कि हाल ही में एक बेटी को गोद लेने के कारण वो काम कर नहीं सकती। १६ अक्टूबर २०१३ को ब्लैक लिवली और एलेन बर्स्टिन को फ़िल्म के लिए चुना गया था और जनवरी २०१४ में हैरिसन फोर्ड कलाकारों में शामिल हो गए। फिल्म का फ़िल्मांकन मार्च में शुरू होने वाला था।https://www.deadline.com/2013/10/blake-lively-ellen-burstyn-set-to-star-in-the-age-of-adaline/ Blake Lively, Ellen Burstyn Set To Star In 'The Age Of Adaline' फ्लेमिंग माइक जूनियर अक्टूबर 16, 2013 डेडलाइन हॉलीवुड फ़रवरी 12, 2014 https://web.archive.org/web/20140517190124/https://www.deadline.com/2013/10/blake-lively-ellen-burstyn-set-to-star-in-the-age-of-adaline/ मई 17, 2014https://www.thewrap.com/harrison-ford-joins-blake-lively-ellen-burstyn-drama-age-adaline/ Harrison Ford Joins Blake Lively, Ellen Burstyn in Drama 'Age of Adaline' Sneider Jeff जनवरी 15, 2014 दरैप फ़रवरी 12, 2014 https://web.archive.org/web/20170711082856/https://www.thewrap.com/harrison-ford-joins-blake-lively-ellen-burstyn-drama-age-adaline/ जुलाई 11, 2017https://www.deadline.com/2014/02/michiel-huisman-age-of-adeline-movie-blake-lively/ Michiel Huisman To Co-Star Opposite Blake Lively In 'Age Of Adaline' फ़रवरी 11, 2014 डेडलाइन हॉलीवुड फ़रवरी 12, 2014 ऑस्कर विजेता एंगस स्ट्रैथी ने फिल्म के लिए वेशभूषा तैयार की। लाइवली के चरित्र एडलाइन द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों के महत्व के बारे में बात की, जो उनकी कहानी का अभिन्न अंग हैं, जो कई फैशन युगों के माध्यम से होता है।https://arte8lusso.net/fashion/ageofadeline/ Blake Lively. Best Looks from "The Age of Adeline" मई 30, 2019 पुरस्कार पुरस्कारश्रेणीप्राप्तकर्ता परिणामसंदर्भटिन चॉइस पुरस्कारचॉइस मूवी - ड्रामा http://www.teenchoice.com/article/winners-of-%E2%80%9Cteen-choice-2015%E2%80%9D-announced WINNERS OF TEEN CHOICE 2015 ANNOUNCED अगस्त 16, 2015 टीन च्वाइस अवार्ड्स फॉक्स अगस्त 17, 2015 20 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20160320045213/http://www.pressacademy.com/award_cat/2015/ deadचॉइस मूवी अभिनेत्री - ड्रामाब्लैक लिवली चॉइस मूवी - लिपलॉकब्लेक लाइवली और मिकील हाउसमन पीपुल्स चॉइस अवार्ड्सपसंदीदा नाटकीय फिल्म https://www.cbsnews.com/news/peoples-choice-awards-2016-winners-and-highlights/ 2016 Winners and highlights 6 जनवरी 2016 सीबीएस न्यूज़ 7 जनवरी 2016https://www.usatoday.com/story/life/people/2016/01/06/peoples-choice-awards-winners/78391812/ List: Who won People's Choice Awards? जनवरी 6, 2016 यूएस टुडे https://web.archive.org/web/20160108044754/http://www.usatoday.com/story/life/people/2016/01/06/peoples-choice-awards-winners/78391812/ जनवरी 8, 2016 जनवरी 6, 2016पसंदीदा नाटकीय फिल्म अभिनेत्रीब्लैक लिवली सैटर्न पुरस्कारबेस्ट फैंटेसी फिल्म http://www.saturnawards.org/ The 42nd Annual Saturn Awards nominations are announced for 2016! फ़रवरी 24, 2016 सैटर्न अवार्ड्स मार्च 4, 2016बेस्ट एक्ट्रेसब्लैक लिवली सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 1655441 593588 ageofadaline the_age_of_adaline श्रेणी:2015 की फ़िल्में