411 REFERENCE · Wikipedia
हर की दून घाटी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Hari Ki Doon Entering Har Ki Dun.JPG हिमालय के संकरी रेन्ज में हर की दून घाटी का प्रवेश मार्ग उत्तराखण्ड 31.1402426 78.3874935 inline गूगल मानचित्र पर ३५०० मी॰ संकरी पर्वतमाला, हिमालय रूपिन एवं सूपिन नदियाँ
thumb|इस चित्र में हर की दून घाटी का एक भाग दिखाई देता है, उसमें से निकलने वाली एक नदी एवं पृष्ठभूमि में हिमालय का स्वर्गारोहिणी शिखर भी दिखता है। मान्यता अनुसार युधिष्ठिर अन्य पाण्डवों के संग इस शिखर होते हुए सशरीर स्वर्ग को गये थे।|300x300पिक्सेल
हर की दून (जिसका अर्थ ईश्वर की घाटी है) https://hindi.nativeplanet.com/travel-guide/har-ki-doon-trek-travel-guide-001426.html हर की दून फूलों की घाटी यह भी जागरण यात्रा दैनिक जागरण (वेब) https://web.archive.org/web/20180417110102/https://hindi.nativeplanet.com/travel-guide/har-ki-doon-trek-travel-guide-001426.html 17 अप्रैल 2018 dead उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले मे यमुना की सहायक रुपिन व सूपिन नदियों के आस-पास फतेह पर्वत की गोद मे बसा क्षैत्र है। यह उच्च हिमालय के निकट स्थित एक अत्यन्त दुर्गम अन्चल है। उत्तर मे हिमाचल के किन्नोर व पूर्व मे तिब्बत से सटा हर की दून का इलाका अपने भीतर गोविन्द पशु विहार वन्य जीव अभयारण्य को समेटे है। यहाँ यात्री ट्रैकिन्ग के लिये आते हैं। घाटी की पृष्ठभूमि में २१००० फ़ीट की ऊंचाई वाली स्वर्गारोहिणी चोटी भी दिखाई देती है, जिसके बारे में मान्यता है कि महाभारत काल में युधिष्ठिर अन्य पाण्डवों सहित इसी शिखर से स्वर्ग को गये थे।
यह क्षेत्र गढ़वाल हिमालय में एक झुकाव के आकार की घाटी है और हिमाच्छादित चोटियों और अल्पाइन वनस्पतियों से घिरा हुआ है। यह बोसासू दर्रे द्वारा बसपा घाटी से जुड़ा हुआ है। यह घाटी औसत समुद्र के स्तर से लगभग ३५०० मीटर की ऊंचाई पर है और अक्टूबर से मार्च तक बर्फ से ढंकी रहती है। घाटी तालुका से लगभग २५ किमी दूर है। घाटी में ट्रेकिन्ग यात्री आते हैं और इसका ट्रेक, तालुका गांव से आरम्भ होकर गंगाद, ओसाला और सीमा से गुजरता है। यह आमतौर पर दो चरणों में किया गया दो दिन का अभियान होता है। पहला चरण तालुका से सीमा ओस्ला तक है, और दूसरा चरण सीमा/ओस्ला से हर कि दून तक है। वापसी मार्ग एक ही है।http://www.ghoomlo.in/har-ki-doon-uttarakhand/ हर की दून, उत्तराखंड १४ अक्तूबर २०१७ घूमलो.कॉम जून 2020 InternetArchiveBot http://www.merapahadforum.com/tourism-places-of-uttarakhand/har-ki-dun-valley-of-gods-uttarakhand/10/
-हर की दून उत्तराखंड - देवताओं की घाटी
२८ फ़रवरी २०१०
देवभूमि उत्तराखण्ड
मेरा पहाड़ फ़ोरम
https://web.archive.org/web/20180417105856/http://www.merapahadforum.com/tourism-places-of-uttarakhand/har-ki-dun-valley-of-gods-uttarakhand/10/
17 अप्रैल 2018
dead
आवागमन
यमुनोत्री मार्ग पर नौगांव से बांए मुड़कर यात्री बस द्वारा पुरोला,मोरी होते हुए नेटवाड़ पहुँच कर आगे जीप आदि हल्के वाहनों से सांकरी ग्राम तक जा सकते हैं। इससे आगे का सारा मार्ग अत्यन्त मनोरम है, किन्तु उतना ही कठिन भी है और पैदल ही तय करना पड़ता है। सूपिन नदी के किनारे-किनारे तालुका,गन्गाड़,ओस्ला आदि ग्रामीण बस्तियों तथा राजमा, आलू व चौलाई के खेतों के पास से निकलते हुए, कलकत्ती धार नामक थका देने वाली चढा़ई को पार करके अन्त मे हर की दून में पहुँचते हैं।
घाटी
इस घाटी का सौन्दर्य अलौकिक है। यहां से लगभग दस कि•मी• आगे स्वर्गारोहिणी पर्वत के चरणों मे स्थित जौन्धार ग्लेशियर ही सूपिन नदी का उद्गम है। इस पूरे पैदल यात्रा मार्ग मे गढ़वाल मन्डल विकास निगम द्वारा उचित मूल्य पर पर्यटकों के लिए रहने-खाने की पर्याप्त व्यवस्था है। पौराणिक मान्यता है कि स्वर्गारोहिणी पर्वत से होकर ही युधिष्टर स्वर्ग को गये थे।
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
https://hindi.nativeplanet.com/travel-guide/har-ki-doon-trek-travel-guide-001426.html गढ़वाल की वादियों में लीजिये हर की दून ट्रेकिंग का मजा गोल्डी ०१ अप्रैल २०१७ नेटिव प्लानेट https://web.archive.org/web/20180417110102/https://hindi.nativeplanet.com/travel-guide/har-ki-doon-trek-travel-guide-001426.html 17 अप्रैल 2018 dead
श्रेणी:उत्तराखंड के शहर
श्रेणी:हर की दून
श्रेणी:स्वर्गारोहिणी शिखर
श्रेणी:उत्तरकाशी जिला