411 REFERENCE · Wikipedia
त्शोना ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
त्शोना ज़िला (तिब्बती: མཚོ་སྣ་རྫོང་, अंग्रेज़ी: Cona County, चीनी: 错那县) दक्षिणपूर्वी तिब्बत में ल्होखा विभाग का एक ज़िला है। जनवादी गणतंत्र चीन का तिब्बत पर १९५० के दशक में क़ब्ज़ा हो जाने के बाद चीन भारत के अरुणाचल प्रदेश के एक बड़े भूभाग को इस ज़िले का हिस्सा बताने लगा। यह विवादित क्षेत्र भारत के नियंत्रण में हैं। इस ज़िले की राजधानी भी त्शोना नामक बस्ती ही है।
== इन्हें भी देखें ==
ल्होखा विभाग
अरुणाचल प्रदेश
== सन्दर्भ ==