411 REFERENCE · Wikipedia
अवगम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|नॅकर क्यूब और रुबिन गुलदस्ते ऐसे दो चित्र हैं, जिनका प्रत्यक्षीकरण एक से अधिक प्रकार से कियाजा सकता है
अपने वातावरण के बारे में इन्द्रियों द्वारा मिली जानकारी को संगठित करके उस से ज्ञान और अपनी स्थिति के बारे में जागरूकता प्राप्त करने की प्रक्रिया को अवगम या प्रत्यक्षण (perception) कहते हैं।Pomerantz, James R. (2003): "Perception: Overview". In: Lynn Nadel (Ed.), Encyclopedia of Cognitive Science, Vol. 3, London: Nature Publishing Group, pp. 527–537 इंद्रियों से प्राप्त किये गये ज्ञान को प्रत्यक्ष कहते हैं।
प्रत्यक्षण, तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) में संकेतों के प्रवाह से पैदा होता है और यह संकेत स्वयं इन्द्रियों पर होने वाले किसी प्रभाव से पैदा होते हैं। उदाहरण के लिए, आँखों के दृष्टि पटल (रॅटिना) पर प्रकाश पड़ने से दृश्य का बोध उत्पन्न होता है, नाक में गंध-धारी अणुओं के प्रवेश से गंध का बोध उत्पन्न होता है और कान के पर्दों पर हवा में चलती हुई दबाव तरंगों के थपेड़ों से ध्वनि का बोध होता है।Sensation and perception https://web.archive.org/web/20111109162940/http://books.google.com/books?id=2tW91BWeNq4C 9 नवंबर 2011 , E. Bruce GoldsteinCengage Learning, 2009, pp. 5–7, ISBN 978-0-495-60149-4 लेकिन बोध सिर्फ इन बाहरी संकेतों के मिलना का सीधा-साधा नतीजा नहीं है, बल्कि इसमें स्मृति, आशा और अतीत की सीखों का भी बहुत बड़ा हाथ होता है।
इन्हें भी देखें
मानसिक प्रक्रिया
ज्ञान
तंत्रिका तंत्र
इन्द्रियबोध
बाहरी कड़ियाँ
प्रत्यक्षीकरण - परिभाषा, अर्थ, विशेषता, प्रक्रिया और सिद्धान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मनोविज्ञान
श्रेणी:ज्ञान
श्रेणी:बोध
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना