Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जे० ऍन० कौशल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जे.एन.कौशल (जितेन्द्र नाथ कौशल)-(४ फरवरी,१९३६ - १९ अप्रैल २००४http://www.hindu.com/2004/04/21/stories/2004042111390300.htm J.N. Kaushal's death condoled Staff Reporter 21 अप्रैल 2004 7 अप्रैल २००९ द् हिंदू https://web.archive.org/web/20080324012349/http://www.hindu.com/2004/04/21/stories/2004042111390300.htm 24 मार्च 2008 live) सुप्रसिद्ध भारतीय रंगकर्मी, लेखक और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा रंगमंडल के (रिपर्टरी कंपनी) के पूर्व प्रमुख थे।http://nsd.gov.in/nsd_pchiefrep.htm रंगमंडल के (रिपर्टरी कंपनी) के पूर्व प्रमुख 7 अप्रैल २००९ नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा https://web.archive.org/web/20090228193016/http://nsd.gov.in/nsd_pchiefrep.htm 28 फ़रवरी 2009 live उन्होंने कई नाटकों का निर्देशन और हिन्दी अनुवाद भी किया। वे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में अध्ययन फिर अध्यापन और कमला देवी चट्टोपाध्याय के साथ भारतीय नाट्य संघ से जुड़े थे। उनके निर्देशन में लोकप्रिय होने वाले प्रमुख नाटक थे अमीर खुसरो और दर्द आएगा दबे पाँव। उन्होंने हेनरिक इब्सन के नाटक एन एनेमी ऑफ़ द पीपुल (An Enemy of the People) का हिन्दी रूपांतर जनशत्रु के नाम से तथा ऊगो बेत्ती के नाटक द क्वीन ऐण्ड द रेबेल्ज़ का बेगम और बागी नाम से किया। इसके अतिरिक्त एक सेल्समेन की मौतhttp://span.state.gov/wwwhspmayjune10.html Arthur Miller in Indian Theater Romesh Chander 7 अप्रैल २००९ द् हिंदू https://web.archive.org/web/20090419045647/http://span.state.gov/wwwhspmayjune10.html 19 अप्रैल 2009 dead, क्या करेगा काजी और जीन पॉल सार्त्र के नाटक मेन विदाउट शैडोज़ का हिन्दी रूपांतर मौत के साये में उनकी लोकप्रिय रूपांतरित कृतियाँ थी। किरण भटनागर द्वारा संपादित उनके संस्मरणों का संग्रह दर्द आया था दबे पाँवhttp://pustak.org/bs/home.php?bookid=408 दर्द आया था दबे पाँव ७ अप्रैल २००९ भारतीय साहित्य संग्रह https://web.archive.org/web/20100620101220/http://pustak.org/bs/home.php?bookid=408 20 जून 2010 dead में जे. एन. कौशल के २८ लेखों और रंग-प्रसंगों के संस्मरणों का संचयन है। उनके माध्यम से भारतीय विशेषकर हिन्दी रंगमंच का चालीस वर्ष का इतिहास एक भिन्न रूप में हमारे सामने प्रस्तुत हुआ है। राजकमल द्वारा प्रकाशित शीला भाटिया तथा मार्डर्न इंडियन प्लेज़-तीन भागों में (Modern Indian Plays, Vol. III) उनकी अन्य प्रसिद्ध कृतियाँ हैं। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारhttp://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/68292.cms Stagecraft:Sangeet Natak Akademi awards Staff Reporter 10 जुलाई 2003 7 अप्रैल २००९ द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया दिल्ली नाट्य संघ के विश्व रंगमंच दिवस पुरस्कार, साहित्य कला परिषद, दिल्ली के परिषद सम्मान, पंजाबी कला संगम के कला श्री पुरस्कार और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के बी एम शाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय नाटककार श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना