Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विकल्प (वित्त)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वित्त के सन्दर्भ में विकल्प अथवा ऑप्शन (option) एक अनुबंध है जिसके द्वारा इसके मालिक (या धारक) को यह अधिकार मिल जाता है कि वह इसमें उल्लिखित परिसम्पत्ति या लिखत को निर्दिष्ट नियत भाव पर निर्दिष्ट तिथि के पहले खरीद या बेच सकता है। विकल्प-धारी खरीदने या बेचने के लिये स्वतन्त्र होता है किन्तु उसे खरीदना/बेचना ही पड़ेगा, ऐसा दायित्व (obligation) नहीं होता। विकल्प आमतौर पर खरीद द्वारा, मुआवजे के रूप में, या एक जटिल वित्तीय लेनदेन के हिस्से के रूप में प्राप्त किए जाते हैं। इस प्रकार, विकल्प भी संपत्ति का एक रूप है और अन्य सम्पत्तियों की तरह उसका एक मूल्य होता है। इसका मूल्य अनेक बातों पर निर्भर करता है, जैसे अंतर्निहित परिसंपत्ति का मूल्य, विकलप के समाप्ति की तिथि, बाजार की अस्थिरता आदि। विकल्प का क्रय-विक्रय भी किया जा सकता है। विकल्प के 'ओवर-द-काउंटर' (OTC) लेनदेन में निजी पार्टियों के बीच विकल्पों का कारोबार किया जाता है। विकल्प को मानकीकृत अनुबंधों के रूप में जीवन्त (लाइव), व्यवस्थित बाजारों में एक्सचेंज-ट्रेडिंग भी की जा सकती है।https://www.investopedia.com/articles/optioninvestor/10/history-options-futures.asp The History Of Options Contracts Investopedia en 2022-06-23 सन्दर्भ श्रेणी:वित्त