Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पृथ्वी गान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पृथ्वी गान (Earth Anthem) एक अधिकारिक गान हैं, जो पृथ्वी को समर्पित हैं। पृथ्वी गान के रचनाकार भारतीय राजनयिक और कवि अभय कुमार हैं। पृथ्वी गान में हिंदुस्तानी, अंग्रेजी, नेपाली, बंगाली, उर्दू, सिंहल, जोंगखा और धीवेही भाषा की पंक्तियों का इस्तेमाल किया गया है, जो दक्षेस के आठ सदस्य देशों में बोली जाती है। इसे संयुक्त राष्ट्र के आठ अधिकारिक भाषाओ में अनुवादित किया गया, जिस मे अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रशियन, स्पेनिश भाषा भी सामिल हैं। हिंदी और नेपाली भषा में भी इसका अनुवाद हुआ है। == इतिहास == एक आधिकारिक पृथ्वी गान (अर्थ एंथम) के लिए अभय कुमार के प्रस्ताव को वैश्विक ऑनलाइन प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों में से चुना गया था। यूनेस्को द्वारा इसे अधिकारिक पृथ्वी गान के रूप में किया गया। पृथ्वी गान का लोकार्पण साल जून २०१३ में पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल और पूर्व मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर ने नई दिल्ली के भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) में किया था। इसके बाद काठमांडू में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल ने यूनेस्को के नेपाल में प्रतिनिधि एक्सेल प्लेथ की मौजूदगी में इसे जारी किया था। == सन्दर्भ == == बाहरी कडिया == UNESCO to consider making Earth Anthem a global initiative Indian Diplomat pens anthem for Earth Dream Window Inspiring Earth Anthem अभय, श्रेया र पृथ्वी Global community not serious about preserving planet Earth Why do we need an Earth Anthem Earth Anthem by Abhay K.