411 REFERENCE · Wikipedia
डैन्यूब नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|डैन्यूब नदी के मार्ग का नक़्शा
डैन्यूब नदी (अंग्रेज़ी: Danube, जर्मन: Donau) मध्य यूरोप में बहने वाली एक नदी है। यह जर्मनी के काले वन के पहाड़ों में स्थित दोनाउएशिंगन कस्बे के पास शुरु होती और और फिर दक्षिण-पूर्व को बहती है। अपनी २,८७२ किमी (१,७८५ मील) की लम्बाई में यह पांच मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों की राजधानियों से गुज़रती है और फिर युक्रेन और रोमानिया में एक डेल्टा (नदीमुख) बनाकर कृष्ण सागर में मिल जाती है। डैन्यूब दस देशों से गुज़रती है या उनकी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर स्थित है - जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्लोवेकिया, हंगरी, क्रोएशिया, सर्बिया, बुल्गारिया, मोल्दोवा, युक्रेन और रोमानिया। प्राचीन काल में कुछ अरसे के लिए यह रोमन साम्राज्य की सरहद होने के लिए भी प्रसिद्ध है। वोल्गा नदी के बाद डैन्यूब यूरोप की दूसरी सबसे लम्बी नदी है।Managing and transforming water conflicts https://web.archive.org/web/20140923002254/http://books.google.com/books?id=RqrLk9tkloMC 23 सितंबर 2014 , Jerome Delli Priscoli, Aaron T. Wolf, Cambridge University Press, 2009, ISBN 978-0-521-63216-4, ... The Danube River basin is the heart of central Europe and is Europe's second longest river, at a length of 2857 km. The drainage basin drains 817000 km2 including all of Hungary, most of Romania, Austria, Slovenia ...
झलकियाँ
इन्हें भी देखें
कृष्ण सागर
काला वन
वोल्गा नदी
सन्दर्भ
2
श्रेणी:यूरोप की नदियाँ
श्रेणी:कृष्ण सागर