Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भूटान का संविधान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भूटान का संविधान वर्ष 2008 में लागू हुआ। इस नए संविधान में 35 अनुच्छेद तथा 4 अनुसूचितयाँ है। इसमें ब्रिटेन की तर्ज पर संवैधानिक राजतंत्र को अपनाया गया है। भूटान के संविधान के अनुच्छेद-१ मे कहा है " भूटान एक लोकतांत्रिक संवैधानिक राजतंत्र होगा जिसकी सम्प्रभुता जनता मे निहित होगी।" भूटान का संविधान १८ जुलाई २००८ को भूटान की शाही सरकार द्वारा लागू हुआ। इसकी योजना कई वर्षों तक कई सरकारी अधिकारियों और विभागों द्वारा बानायी गयी थी। यह भूटान के अधिकाधिक लोकतंत्रीकरण का एक भाग था। वर्तमान संविधान बौद्ध दर्शन, मानवाधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, २० अन्य संविधानों के तुलनात्मक अध्ययन, तथा जनमत, वर्तमान कानूनों और पूर्वनिर्णयों पर आधारित है। http://www.constitution.bt/html/sources/background.htm Background Government of Bhutan 2010-10-12 dead https://web.archive.org/web/20100715193437/http://www.constitution.bt/html/sources/background.htm 15 जुलाई 2010 राजकुमारी सोनम वांगचुक के अनुसार, संविधान समिति दक्षिण अफ्रीका के संविधान से विशेष रूप से प्रभावित थी क्योंकि दक्षिण अफ्रीका का संविधान मानवाधिकारों का बड़ा संरक्षक है।http://www.law.harvard.edu/news/bulletin/2007/summer/feature_4.php Newburger Emily New Dynamics in Constitutional Law Harvard Law Bulletin Harvard Law School Summer 2007 2010-11-09 https://web.archive.org/web/20140214140408/http://www.law.harvard.edu/news/bulletin/2007/summer/feature_4.php 14 फ़रवरी 2014 live सन्दर्भ इन्हें भी देखें भूटान की संसद श्रेणी:भूटान श्रेणी:संविधान