411 REFERENCE · Wikipedia
एम॰ जे॰ अकबर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एम॰ जे॰ अकबर मोबासर जावेद अकबर M. J. Akbar.jpg yes 1951 1 11
सांसद, राज्यसभा मध्य प्रदेश जून 2016 पत्रकार, लेखक एवं राजनीतिज्ञ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (1989–2014)भारतीय जनता पार्टी (2014–पदस्थ) मल्लिका यूसुफ इस्लाम एम जे अकबर का ब्लॉग
एम॰ जे॰ अकबर (अंग्रेजी: Mobashar Jawed Akbar,बांग्ला भाषा: মবাসের জাবেদ একবার) (जन्म: 11 जनवरी 1951) एक प्रमुख भारतीय पत्रकार, लेखक और राजनेता हैं।https://www.ndtv.com/india-news/mj-akbar-muslim-women-will-no-longer-live-under-fear-of-talaq-1793308 Muslim Women Will No Longer Live Under Fear Of Talaq: MJ Akbar 30 दिसंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171230065331/https://www.ndtv.com/india-news/mj-akbar-muslim-women-will-no-longer-live-under-fear-of-talaq-1793308 30 दिसंबर 2017 livehttps://timesofindia.indiatimes.com/india/m-j-akbar-mounts-spirited-defence-of-triple-talaq-bill/articleshow/62288129.cms M J Akbar mounts spirited defence of triple talaq bill 30 दिसंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171230150925/https://timesofindia.indiatimes.com/india/m-j-akbar-mounts-spirited-defence-of-triple-talaq-bill/articleshow/62288129.cms 30 दिसंबर 2017 live सम्प्रति वे भारत के विदेश मामलों के राज्य मंत्री (एमओएस)https://timesofindia.indiatimes.com/home/sunday-times/all-that-matters/cut-out-the-nonsense-there-is-no-uncle-quattrocchi-in-the-rafale-deal/articleshow/65736003.cms Cut out the nonsense, there is no Uncle Quattrocchi in the Rafale deal 9 सितंबर 2018 https://web.archive.org/web/20180917213428/https://timesofindia.indiatimes.com/home/sunday-times/all-that-matters/cut-out-the-nonsense-there-is-no-uncle-quattrocchi-in-the-rafale-deal/articleshow/65736003.cms 17 सितंबर 2018 live और मध्य प्रदेश से राज्यसभा में संसद सदस्य हैं।https://www.jagran.com/politics/national-mj-akbar-said-nine-crore-women-get-relief-from-triple-talaq-bill-17272053.html एमजे अकबर ने कहा कि यह विधेयक नौ करोड़ मुस्लिम महिलाओं के दर्द और परेशानियों को समझता है। 30 दिसंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171230114851/https://www.jagran.com/politics/national-mj-akbar-said-nine-crore-women-get-relief-from-triple-talaq-bill-17272053.html 30 दिसंबर 2017 livehttps://mumbaimirror.indiatimes.com/mumbai/cover-story/govt-set-to-lose-sex-pest-minister/articleshow/66156436.cms #MeToo: Government set to lose sex-pest minister MJ Akbar 11 अक्तूबर 2018 https://web.archive.org/web/20181011062640/https://mumbaimirror.indiatimes.com/mumbai/cover-story/govt-set-to-lose-sex-pest-minister/articleshow/66156436.cms 11 अक्तूबर 2018 live प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ५ जुलाई २०१६ को उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया था। अक्टूबर 2012 में अपने इस्तीफे तक वे लिविंग मीडिया समूह द्वारा प्रकाशित भारत के प्रमुख साप्ताहिक अंग्रेजी समाचार पत्रिका इंडिया टुडे के संपादकीय निदेशक रह चुके हैं। इस दौरान उन्हें मीडिया कंपनियों के संगठन तथा अंग्रेजी समाचार चैनल हेडलाइंस टुडे की देखरेख के लिए एक अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिली हुई थी।
उन्होने 2010 में साप्ताहिक समाचार पत्र "दि संडे गार्जियन" का शुभारम्भ किया और वे लगातार इसके प्रधान संपादक रहे। पूर्व के दिनों में वे दक्षिण भारत की प्रमुख अँग्रेजी पत्रिका "एशियन एज" के संस्थापक और वैश्विक परिप्रेक्ष्य के साथ इसके दैनिक मल्टी संस्करण भारतीय समाचार पत्र के प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं। वे हैदराबाद के दैनिक समाचार पत्र डेक्कन क्रॉनिकल के प्रधान संपादक रह चुके हैं।एक मुलाक़ात- एमजे अकबर के साथ https://web.archive.org/web/20130212042935/http://www.bbc.co.uk/hindi/regionalnews/story/2009/04/090418_ekmulaqat_mjakbar_du.shtml 12 फ़रवरी 2013 बीबीसी (हिन्दी),19 अप्रैल 2009
उन्होने कई पुस्तकें लिखी है, जिसमें जवाहर लाल नेहरू की जीवनी "द मेकिंग ऑफ इंडिया" और कश्मीर पर आधारित "द सीज विदिन" चर्चित रही है। वे "दि शेड ऑफ शोर्ड" और "ए कोहेसिव हिस्टरी ऑफ जिहाद" के भी लेखक हैं। उनकी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक "ब्लड ब्रदर्स" है, जिसमें भारत में घटनाओं की जानकारी और दुनिया, खासकर हिंदू-मुस्लिम के बदलते संबंधों के साथ तीन पीढ़ियों की गाथा है। उनकी यह पुस्तक "फ्रेटेली डी संग" के नाम से इतालवी में अनुवादित हुई है, जो 15 जनवरी 2008 को रोम में जारी किया गया था। पाकिस्तान में पहचान के संकट और वर्ग संघर्ष पर आधारित उनकी पुस्तक "टिंडरबॉक्स: दि पास्ट एंड फ्यूचर ऑफ पाकिस्तान" जनवरी 2012 में प्रकाशित हुई है।http://www.mjakbar.org/mjbiography.htm M J Akbar – Biography 24 मार्च 2014 https://web.archive.org/web/20130724055141/http://www.mjakbar.org/mjbiography.htm 24 जुलाई 2013 dead
अकबर राजनीति में भी सार्थक हस्तक्षेप रखते हैं। वे 1989 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में पहली बार बिहार के किशनगंज से लोकसभा के लिए चुने गए थे। वे किशनगंज से दो बार सांसद रहे हैं। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रवक्ता भी रहे हैं।वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर भाजपा में शामिल https://web.archive.org/web/20140324124144/http://www.prabhatkhabar.com/news/100236-MJ-Akbar-joined-the-BJP-senior-journalist-spokesperson-Rajiv-Gandhi.html 24 मार्च 2014 (प्रभात खबर)सीनियर जर्नलिस्ट एम.जे. अकबर BJP में शामिल https://web.archive.org/web/20140324143958/http://navbharattimes.indiatimes.com/election-news/mj-akbar-noted-journalist-and-author-joins-bjp/election2014articleshow/32492106.cms 24 मार्च 2014 (नवभारत टाइम्स) मार्च 2014 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुये हैं और वर्तमान में इस पार्टी के प्रवक्ता हैं।http://www.hindustantimes.com/india-news/mj-akbar-joins-bjp-sources/article1-1198729.aspx संग्रहीत प्रति 24 मार्च 2014 22 मार्च 2014 https://archive.today/20140322082858/http://www.hindustantimes.com/india-news/mj-akbar-joins-bjp-sources/article1-1198729.aspx dead
इन्हें भी देखें
मीटू आन्दोलन (भारत)
सैयद शाहनवाज हुसैन
शाज़िया इल्मी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
एम् जे अकबर की पुस्तक की समीक्षा(अंग्रेजी)
एम॰ जे॰ अकबर Triple Talaq speech
ब्लड ब्रदर्स
श्रेणी:लेखक
श्रेणी:पत्रिका संपादक
श्रेणी:भारतीय पत्रकार
श्रेणी:1951 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:एम जे अकबर
श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:मोदी मंत्रिमंडल