411 REFERENCE · Wikipedia
द्रुह्यु लोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द्रुह्यु बृहत भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर भाग में बसने वाले आर्य समुदाय का एक प्रमुख क़बीला था। इनका वर्णन ऋग्वेद में अनु समुदाय के साथ आता है। ऋग्वेद के सातवे मंडल में द्रुह्यु योद्धा पुरुओं द्वारा स्थापित उस मित्रपक्ष में थे जिन्होने दस राजाओं के युद्ध (दशराज्ञ युद्ध) में भारत क़बीले के राजा सुदास से जंग की थी जिसमें पुरुओं की हार हुई थी।
भारत से मध्य एशिया
पौराणिक स्रोतों के अनुसार द्रुह्यु समुदाय का अधिकांश भाग पंजाब छोड़कर मध्य एशिया चला गया था। द्रुह्यु-नरेश अंगर को इक्ष्वाकु कुल के राजा मंधातरी ने पंजाब से पश्चिमोत्तर की ओर खदेड़ दिया था।Indian Sociology Through Ghurye: A Dictionary https://web.archive.org/web/20140725100823/http://books.google.com/books?id=P3uD22Ghqs4C&pg=PA163 25 जुलाई 2014 , S. Devadas Pillai, Popular Prakashan, Page 163, ISBN 978-81-7154-807-1 इतिहासकार ऍफ ई पार्जिटर के अनुसार वहाँ द्रुह्युओं के अगले राजा गान्धार ने अपने ही नाम से गान्धार राज्य की स्थापना की। पुराणों में द्रुह्यु राजा प्रचेतस के बाद द्रुह्युओं का कोई उल्लेख नहीं मिलता। प्रचेतस के बारे में लिखा है कि उनके १०० बेटे अफ़ग़ानिस्तान से उत्तर जाकर बस गये और 'म्लेच्छ' हो गये।Bhagavata 9.23.15–16; Visnu 4.17.5; Vayu 99.11–12; Brahmanda 3.74.11–12 and Matsya 48.9The Quest for the Origins of Vedic Culture:The Indo-Aryan Migration Debate: The Indo-Aryan Migration Debate https://web.archive.org/web/20140724002122/http://books.google.com/books?id=nkJAmVuBCcIC&pg=PA138 24 जुलाई 2014 , Edwin Bryant, pp. 138, Oxford University Press, 2001, ISBN 978-0-19-513777-4
इन्हें भी देखें
दशराज्ञ युद्ध
पुरु लोग
भारत लोग (ऋग्वेद)
ऋग्वेद
सन्दर्भ
2
श्रेणी:ऋग्वेद
श्रेणी:ऋग्वैदिक जनसमुदाय