411 REFERENCE · Wikipedia
ये साली जिंदगी (२०११ फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ये साली जिंदगी ये साली जिंदगी पोस्टर.jpg रिलीज़ पोस्टर सुधीर मिश्रा प्रकाश झा इरफ़ान खानअरुणोदय सिंह चित्रांगदा सिंहअदिति राव हैदरी निशात खानअभिषेक रे सचिन कुमार कृष्णन सिने रास एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड २०११ २ ४Yeh Saali Zindagi: Cast and Crew details http://www.bollywoodhungama.com/movies/cast/14169/index.html बॉलीवुड हँगामा 12 January 2011 https://web.archive.org/web/20110116102336/http://www.bollywoodhungama.com/movies/cast/14169/index.html 16 जनवरी 2011 live १३४ मिनट भारत हिंदी ८ करोड़ १०.७५ करोड़Saat Khoon Maaf Poor Opening Patiala House Dull First Week http://www.boxofficeindia.com/boxdetail.php?page=shownews&articleid=2556&nCat=box_office_report Box Office India 24 February 2011 https://web.archive.org/web/20110222141805/http://www.boxofficeindia.com/boxdetail.php?page=shownews&articleid=2556&nCat=box_office_report 22 फ़रवरी 2011 live
ये साली जिंदगी २०११ की एक हिन्दी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है। इस फिल्म में इरफान खान, चित्रांगदा सिंह, अरुणोदय सिंह और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। It's Yeh Saali Zindagi http://www.hindustantimes.com/It-s-Yeh-Saali-Zindagi/Article1-571587.aspx 12 January 2011 हिन्दुस्तान टाईम्स https://web.archive.org/web/20101224231419/http://www.hindustantimes.com/It-s-Yeh-Saali-Zindagi/Article1-571587.aspx 24 दिसंबर 2010 live यह फिल्म ४ फरवरी २०११ को रिलीज़ हुई थी।Release Dates बॉलीवुड हँगामा http://www.bollywoodhungama.com/trade/releasedates/index_in.html 11 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20090512232353/http://www.bollywoodhungama.com/trade/releasedates/index_in.html 12 मई 2009 live आलोचकों ने इस फिल्म की सकारात्मक प्रशंशा की, और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।Yeh Saali Zindagi gets rave reviews http://entertainment.oneindia.in/bollywood/features/2011/yeh-saali-zindagi-rave-reviews-critics-050211-aid0064.html Oneindia.in 5 February 2011 11 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20130927074505/http://entertainment.oneindia.in/bollywood/features/2011/yeh-saali-zindagi-rave-reviews-critics-050211-aid0064.html 27 सितंबर 2013 live
संक्षेप
अरुण (इरफान खान) एक चार्टर्ड एकाउंटेंट है, जो श्री मेहता (सौरभ शुक्ला) के लिए काम करता है और उसे उसके अवैध व्यापार चलाने में मदद करता है। अरुण प्रीति (चित्रांगदा सिंह) से प्यार करता है, लेकिन वह श्याम (विपुल गुप्ता) के साथ प्यार में पड़ जाती है। प्रीति को श्याम से अरुण ने ही मिलवाया होता है।
दिल्ली का एक गुंडा, बड़े (Yashpal Sharma), मंत्री वर्मा (अनिल शर्मा) के विश्वास से गिर जाता है, और फिर उसे जेल हो जाती है, जहाँ मंत्री के आदेश पर उसे रोज़ पीटा और ज़लील किया जाता है। सतबीर (सुशांत सिंह) एक बेईमान पुलिस अफसर है, जो बड़े के लिए काम करता है और जेल में उसकी मदद करता रहता है। कुलदीप (अरुणोदय सिंह), जो बड़े के साथ ही जेल मैं है, जय से छूट जाता है और अपनी पत्नी शांति (अदिति राव हैदरी) के साथ रहने चला जाता है।
बड़े का भाई, छोटे (प्रशांत नारायणन) अपने गिरोह के सदस्यों, कुलदीप, टोनी, चाचा, गुड्डू और दूसरों के साथ वर्मा के होने वाले दामाद श्याम और उसकी बेटी अंजलि (माधवी सिंह) के अपहरण की योजना बनता है, ताकि वह उनके बदले बड़े को जेल से रिहा करवा ले। लेकिन छोटे का ये दांव उल्टा पड़ जाता है, जब वह श्याम के साथ अंजलि की जगह प्रीती का अपहरण कर लेता है। अरुण उनके आहरण के समय से ही उन लोगों का पीछा कर रहा होता है, लेकिन इस बात से अनजान प्रीती श्याम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, अपराधियों की ओर से वर्मा से बात करने को राजी हो जाती है। इसी बाबत वह अंजलि, वर्मा और श्याम के पिता सिंघानिया (नासिर अब्दुल्ला) से भी मिलती है।
हालांकि, वर्मा, को श्याम और प्रीती के चक्कर के बारे में पता चल जाता है और वह बड़े की रिहाई करवाने से मना कर देता है। अरुण, इस बीच में, अवैध स्थानान्तरण से हवाला का धन वर्मा के बेटे के बैंक खातों में जमा करवा देता है और फिर उसे बड़े की रिहाई के बदले में यह जानकारी मीडिया में लीक करने की धमकी देता है। हालांकि, धीरे धीरे यह साफ़ हो जाता है कि छोटे की योजन केवल बड़े के बैंक खातों की जानकारी प्राप्त करने की है, जिसके बाद वह उसे मार देगा। यह पता चलने के बाद बड़े अपने सभी विदेशी बैंक खातों की जानकारी कुलदीप को दे देता है।
जब बड़े को जेल से बचाया जा रहा होता है, छोटे अप्रत्याशित रूप से जॉर्जिया से आ जाता है और बड़े से उसकी मुलाकात होती है। इस बीच, पुलिस भी वहां पहुंच जाती है, और गोलीबारी में, कुलदीप और उसके गिरोह की मदद से बड़े वहां से भाग निकलता है। हालांकि, उसकी पीठ में गोली लग जाती है और वह बाद में आत्महत्या कर लेता है। बड़े की मौत के बाद छोटे कुलदीप के पीछे पड़ जाता है। छोटे से बचने के लिए कुलदीप देश छोड़ने का फैसला ले लेता है और श्याम के पिता से फिरौती के १५ करोड़ की मांग करता है। प्रीति, सिंघानिया से बात करने की आड़ में, अरुण को भी कॉल लगा देती है। अरुण थोड़ी देर में वहां पहुँच जाता है, और प्रीति को बताता है कि उसने १७ करोड़ उसके खाते में डाल दिए है, और उन पैसो से प्रीती श्याम के साथ एक सुखी जीवन बिता सकती है। प्रीति को तब पता चलता है कि वह वास्तव में अरुण से प्यार करती है।
प्रीति सारे पैसों को एक बंदरगाह पर ले आती है, जहां से कुलदीप भागने की योजना बना रहा होता है। छोटे भी वहाँ तक पहुँच जाता है, लेकिन सतबीर उसे धोखा दे देता है, और फिर अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए कुलदीप छोटे को वहीं मार देता है। वहां हुई गोलीबारी में अरुण भी घायल हो जाता है। सभी अपराधी मौके से फरार हो जाते हैं और प्रीति अरुण को यह कबूल करती है कि वह उसे ही प्यार करती है।
कलाकार
इरफान खान - अरुण
चित्रांगदा सिंह -प्रीति
अरुणोदय सिंह - कुलदीप
अदिति राव हैदरी - शांति
सौरभ शुक्ला - मेहता
सुशांत सिंह - इंस्पेक्टर सतबीर
विपिन शर्मा - टोनी
यशपाल शर्मा - बड़े
प्रशांत नारायणन -छोटे
विपुल गुप्ता - श्याम सिंघानिया
तरुण शुक्ला - गुड्डू
माधवी सिंह - अंजली वर्मा, मंत्री वर्मा की बेटी
नासिर अब्दुल्ला - सिंघानिया, श्याम के पिता
कमल चन्द्र -जीजा
आदित्य भट्टाचार्य
अनिल शर्मा - वर्मा, मंत्री
मसूद अख्तर
मनु ऋषि चड्ढा
परिणाम
समीक्षाएं
फिल्म को आलोचकों से सकारात्मक प्रशंसा मिली। टाइम्स ऑफ इंडिया के निखत काज़मी ने फिल्म को ५ में से ४.५ अंक दिए। Times of India – Yeh Saali Zindagi Review http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/movie-reviews/hindi/Yeh-Saali-Zindagi/movie-review/7419556.cms द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 3 February 2011 11 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20120207233114/http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/movie-reviews/hindi/Yeh-Saali-Zindagi/movie-review/7419556.cms 7 फ़रवरी 2012 live
रीडिफ.कॉम से सुकन्या वर्मा ने ५ में से ३.५ अंक देते हुए मिश्रा और मनु ऋषि के काम की तारीफ़ की।Yeh Saali Zindagi review: A twisted entertainer http://www.rediff.com/movies/report/review-yeh-saali-zindagi-rocks/20110204.htm रीडिफ.कॉम 3 February 2011 11 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171011181955/http://www.rediff.com/movies/report/review-yeh-saali-zindagi-rocks/20110204.htm 11 अक्तूबर 2017 live
दैनिक भास्कर से राजीव मसंद ने फिल्म को ५ में से ३ अंक दिए। Masand: 'Yeh Saali Zindagi' surprises you http://ibnlive.in.com/news/masand-yeh-saali-zindagi-surprises-you/142452-8-66.html IBN Live 3 February 2011 11 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20120219211326/http://ibnlive.in.com/news/masand-yeh-saali-zindagi-surprises-you/142452-8-66.html 19 फ़रवरी 2012 live
इण्डिया टुडे से कावेरी बामजई ने इसे ५ में से ३ अंक दिए और उन्होंने सभी कलाकारों के अभिनय की प्रशंशा की। Kaveree Bamzai – Yeh Saali Zindagi review http://indiatoday.intoday.in/story/yeh-saali-zindagi-film-review/1/128620.html इण्डिया टुडे 3 February 2011 11 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171122191656/http://indiatoday.intoday.in/story/yeh-saali-zindagi-film-review/1/128620.html 22 नवंबर 2017 live
डीएनए से ब्लेस्सी चेट्टियर ने भी इसे ५ में से ३ अंक देते हुए इसकी मनोरंजक कहानी को पसंद किया। Review: Yeh Saali Zindagi is chaotic but enjoyable http://www.dnaindia.com/entertainment/review_review-yeh-saali-zindagi-is-chaotic-but-enjoyable_1502631 डीएनए इंडिया 3 February 2011 11 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20111120221839/http://www.dnaindia.com/entertainment/review_review-yeh-saali-zindagi-is-chaotic-but-enjoyable_1502631 20 नवंबर 2011 live
हिंदुस्तान टाइम्स से मयंक शेखर ने इस फिल्म को ५ में से ३ अंक दिए। Mayank Shekhar's review: Yeh Saali Zindagi http://www.hindustantimes.com/News-Feed/mayankshekhar/Mayank-Shekhar-s-review-Yeh-Saali-Zindagi/Article1-658645.aspx हिन्दुस्तान टाईम्स 3 February 2011 11 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20110207102749/http://www.hindustantimes.com/News-Feed/mayankshekhar/Mayank-Shekhar-s-review-Yeh-Saali-Zindagi/Article1-658645.aspx 7 फ़रवरी 2011 live
समीक्षा एग्रीगेटर वेबसाइट ReviewGang पर फिल्म को ६.५/१० रेटिंग प्राप्त हुई। Yeh Saali Zindagi Reviews http://www.reviewgang.com/movies/147-Yeh-Saali-Zindagi-Review Review Gang 3 February 2011 11 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20120329055332/http://www.reviewgang.com/movies/147-Yeh-Saali-Zindagi-Review 29 मार्च 2012 dead इसके अतिरिक्त रॉटेन टमेटोज़ वेबसाइट पर फिल्म को ७५% रेटिंग प्राप्त हुई। Yeh Saali Zindagi – Rotten Tomatoes http://www.rottentomatoes.com/m/yeh_saali_zindagi/ रॉटेन टमेटोज़ 11 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171203165936/https://www.rottentomatoes.com/m/yeh_saali_zindagi 3 दिसंबर 2017 live
बॉक्स ऑफिस
ये साली ज़िंदगी को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली और पहले तीन दिनों में ही इसने ४.५ करोड़ रूपये की कमाई कर ली थी.Yeh Saali Zindagi Picks Up at the Box Office http://www.boxofficeindia.com/boxnewsdetail.php?page=shownews&articleid=2509&nCat=box_office_news%3C Box Office India 7 February 2011 अपने पहले सप्ताह में फिल्म ने ७.५ करोड़ रूपये कमाए परन्तु अगले हफ्ते पटियाला हाउस फिल्म रिलीज़ हो जाने के कारण अपने दूसरे सप्ताह में यह सिर्फ ३ करोड़ ही कमा पायी। फ़िल्म की कुल कमाई १०.७५ करोड़ है।Yeh Saali Zindagi Has Steady Second Weekend http://www.boxofficeindia.com/boxnewsdetail.php?page=shownews&articleid=2539&nCat=box_office_news Box Office India 15 February 2011 11 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20110218152928/http://www.boxofficeindia.com/boxnewsdetail.php?page=shownews&articleid=2539&nCat=box_office_news 18 फ़रवरी 2011 liveSaat Khoon Maaf Poor Opening Patiala House Dull First Week http://www.boxofficeindia.com/boxdetail.php?page=shownews&articleid=2556&nCat= Box Office India 19 February 2011 https://web.archive.org/web/20130603201231/http://boxofficeindia.com/boxdetail.php?page=shownews 3 जून 2013 live कमाई के आधार पर इसे "औसत" घोषित किया गया। All India 2011 (Figures in INR Crore) http://boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=368&catName=MjAxMQ== Box Office India 11 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20130604214749/http://boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=368&catName=MjAxMQ== 4 जून 2013 dead
संगीत
ये साली जिंदगी फ़िल्मी गीत निशात खान No फ़िल्म 39 19 हिन्दी टी-सीरीज
सितारवादक निशात खान ने फिल्म के संगीत की रचना की है, और स्वानन्द किरकिरे द्वारा फिल्म के गीत लिखे गए हैं। "ये साली जिंदगी" गीत अभिषेक रे द्वारा गाया और रचित किया गया है।
गीत गायक yes दिल दर ब दर शिल्पा राव एवं जावेद अली ५:५४ इश्क़ तेरे जलवे शिल्पा राव एवं जावेद अली ५:३७ कैसे कहें अलविदा जावेद अली ४:१५ सारारारा सुखविंदर सिंह ५:२१ सारारारा जावेद अली ५:२१ ये साली ज़िन्दगी सुनिधि चौहान, कुणाल गांजावाला एवं शिल्पा राव ५:०१ ये साली ज़िन्दगी (बोनस) अभिषेक रे ३:२८ ये साली ज़िन्दगी (फीमेल वर्ज़न) सुनिधि चौहान एवं शिल्पा राव ५:०२
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
1754920 1754920
श्रेणी:2011 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में